हजारीबाग

बकरीद को लेकर चुरचू थाना की बड़ी पहल: सौहार्द और भाईचारे का संदेश, थाना प्रभारी कुमार अश्विनी की कार्यशैली की हुई सराहना

Share
Share
Khabar365news


चुरचू : आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को चुरचू थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कुमार अश्विनी ने की, जबकि संचालन अलाउद्दीन अंसारी ने किया।
बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। पूरे आयोजन के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और शांति बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी कुमार अश्विनी ने कहा कि चुरचू प्रखंड हमेशा से आपसी प्रेम, सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बकरीद का पर्व त्याग, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर इस पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक खबरों से सतर्क रहने की भी अपील की। थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, विवाद या तनाव की स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत थाना प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
क्षेत्र के लोगों ने भी थाना प्रभारी कुमार अश्विनी की कार्यशैली, सजगता और जनसंपर्क की खुलकर प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि उनके नेतृत्व में चुरचू थाना लगातार क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
बैठक में मुख्य रूप से सीआई गुलशन कुमार, चनारो पंचायत मुखिया ब्रज बिहारी महतो, संजीत यादव, शमीम अंसारी, मोबिन खान, प्रदीप कुमार यादव, अकबर हुसैन, शहजाद हुसैन, प्रवील यादव, जय प्रकाश यादव, मुस्तकीम अंसारी, सरफराज खान, शरीफ खान, मोहम्मद इरशाद, इज़हीर अंसारी, धानेश्वर करमाली, टून-टून यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

रोटी बैंक के कार्यालय भवन का हुआ भव्य उद्घाटन, भूखों तक भोजन पहुंचाने की मुहिम को मिला नया ठिकाना

Khabar365newsकटकमसांडी(हजारीबाग): कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत पेलावल उत्तरी पंचायत में गुरुवार को मानव सेवा...