BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के कई जिलों में कहीं हीट वेव का अलर्ट तो कहीं आंधी-बारिश की चेतावनी

Share
Share
Khabar365news

झारखंड में मौसम का डबल अटैक जारी है। एक तरफ मौसम विभाग ने आज राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा में हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर- पूर्वी हिस्से में आंधी-बारिश की चेतावनी दी है। 

50-60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी
मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत, रामगढ़, गुमला, खूंटी, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज के अलावा निकटवर्ती मध्य भाग के धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और हजारीबाग में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान इन इलाकों में 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, निकटवर्ती मध्य भाग के शेष जिले रांची, रामगढ़, गुमला और खूंटी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

29 और 30 मई को तापमान में गिरावट होने की संभावना
बीते दिनों राज्य का सबसे अधिक तापमान डाल्टेनगंज में 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  इसके अलावा राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक यानी 26, 27 और 28 मई के बीच अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं 29 और 30 मई को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सहायक आचार्यों को मिलेगा बकाया वेतन

Khabar365news झारखंड के नवनियुक्त सहायक आचार्यों के लिए राहत भरी खबर है।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MOU को लेकर भाजपा का आरोप

Khabar365newsरांची। निवेश समझौतों (MOU) को लेकर झारखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मेदिनीनगर में आधे घंटे तक मचा हड़कंप

Khabar365newsमेदिनीनगर। पलामू के मेदिनीनगर में एक आवारा कुत्ते ने आधे घंटे के...