BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, 3 दिन में 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

Share
Share
Khabar365news

झारखंड के अधिकांश हिस्सों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिनों के बाद राज्य के कई इलाकों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार समेत उत्तर-पश्चिमी जिलों में फिलहाल हीटवेव का असर जारी रहने की संभावना है.

इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह और साहिबगंज के साथ-साथ रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, धनबाद, बोकारो, गुमला, कोडरमा और लोहरदगा में कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है. इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बताया कि 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, पूरे राज्य में एक जून तक मौसम की ऐसी स्थिति बने रहने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर-पश्चिमी हिस्सों कुछ दिनों तक बना रहेगा लू का असर
राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है. राज्य के करीब दस जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक लू का असर बना रह सकता है.

डाल्टनगंज रहा सबसे गर्म
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि उत्तर-पश्चिमी जिलों में हीटवेव का प्रभाव देखने को मिला. पूर्वी सिंहभूम के दारीसाई में सबसे अधिक 19.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. वहीं, डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दारीसाई में रिकॉर्ड हुआ. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

2 दिन तापमान में कोई बदलाव नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक 27 और 28 मई तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद 29, 30 मई और 31 मई के बीच तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंत्री शिल्पी ने CM डीके शिवकुमार को बांधी राखी,

Khabar365newsबेंगलुरु। रक्षाबंधन के मौके पर मंत्री शिल्पी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

MMDR बिल के खिलाफ सड़क से संसद तक लड़ेंगे

Khabar365newsरांची। कांवरिया सेवा शिविर के समापन समारोह में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति PVUNL की प्रतिबद्धता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एक जिम्मेदार कॉरपोरेट संस्था के रूप...