JharkhandpatratupatratuRamgarh

मंडा पूजा झारखंड की संस्कृति, आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व, इसे संजोए रखें – विधायक रोशन लाल चौधरी

Share
Share
Khabar365news

पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत में मंडा पूजा पारंपरिक आस्था, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने मंडप मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया तथा क्षेत्रवासियों को मंडा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में विधायक श्री चौधरी ने कहा कि मंडा पूजा झारखंड की संस्कृति, आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व मुख्य रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए मनाया जाता है। मंडा पूजा हमें भक्ति, तपस्या, त्याग एवं साहस का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक पर्वों को संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया तथा पूरे क्षेत्र में भक्तिमय एवं उत्सव का माहौल बना रहा।

मौके पर पंचायत प्रतिनिधि, समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।आज हमारे ग्राम पंचायत पालू में मंडा पूजा व संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मंडा पूजा मेला का उद्घाटन फीता काट कर बड़कागांव विधान सभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री रोशन लाल चौधरी के द्वारा किया गया मौके पर उपस्थित मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष मुंशी महतो सचिव कामेश्वर महतो कोषाध्यक्ष बाबूलाल महतो शिव कुमार महतो संतोष कुमार उपाध्यक्ष प्रकाश राम उपसचिव सरयू महतो एवं पालू पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्री गंगाधर महतो पूर्व मुखिया प्रेमनाथ महतो, रमेश पहान, बितन महतो ,रघुवीर महतो ,गोविंद महतो, सरवन महतो, रविंद्र कुमार ,शेखर कुमार, दिनेश कुमार ,दिल्नारायण कुमार, टेकलाल कुमार इन सभी लोगों ने अपना बहुमूल्य योगदान दिए और मेला को सफल बनाने में सहयोग किया।आज हमारे ग्राम पंचायत पालू में मंडा पूजा व संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मंडा पूजा मेला का उद्घाटन फीता काट कर बड़कागांव विधान सभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री रोशन लाल चौधरी के द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष मुंशी महतो ,सचिव कामेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष बाबूलाल महतो ,शिव कुमार महतो, संतोष कुमार, उपाध्यक्ष प्रकाश राम, उपसचिव सरयू महतो एवं पालू पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गंगाधर महतो, पूर्व मुखिया प्रेमनाथ महतो ,रमेश पहान, बितन महतो, रघुवीर महतो, गोविंद महतो, सरवन महतो ,रविंद्र कुमार, शेखर कुमार, दिनेश कुमार, दिल्नारायण कुमार ,टेकलाल कुमार इन सभी लोगों ने अपना बहुमूल्य योगदान दिए और मेला को सफल बनाने में सहयोग किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जरमुंडी विधायक समेत 9 पर FIR, कुक की मौत से मचा हड़कंप

Khabar365newsदुमका। जरमुंडी से भाजपा विधायक देवेंद्र कुंवर के कुक सोनू राउत की...

BreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

अनंत सिंह बोले- छात्रों को पीटना गलत, निशांत बन सकते हैं अच्छे CM

Khabar365newsपटना। जदयू विधायक अनंत सिंह ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर नाराजगी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन सख्त,

Khabar365newsरांची। विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद के...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ईद-ए-मिलाद की तैयारी में हादसा,

Khabar365newsगिरिडीह। ईद-ए-मिलाद-उन्नबी की तैयारी के दौरान गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के...