BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, 50 KM की रफ्तार के साथ हवाएं और बारिश की संभावना

Share
Share
Khabar365news

राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में गुरुवार से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. अगले 5 दिनों तक मौसम बदल सकता है. मौसम केंद्र रांची के अनुसार, आज रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो और रामगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इन इलाकों में गरज के साथ बादल और तेज हवा चलने की भी संभावना है. बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है. इसके अलावा धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग और बोकारो में तेज आंधी-तूफान आने की संभावना है. यहां 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

डालटनगंज रहा सबसे गर्म
मौसम केंद्र रांची के अनुसार, बुधवार को राज्य में सबसे ज्यादा तापमान डालटनगंज में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पलामू प्रमंडल में तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे. वहीं रांची में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा. जमशेदपुर में 36.8 डिग्री, बोकारो में 36.2 डिग्री, चाईबासा में 38.4 डिग्री, गुमला में 40.3 डिग्री और लोहरदगा में 39.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंत्री इरफान FIR कराएं, खुल जाएगा एंबुलेंस घोटाले का राज: भाजपा

Khabar365newsस्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की ओर से नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

दर्दनाक हादसे के बाद जामताड़ा में बवाल, सड़क पर उतरे लोग

Khabar365newsजामताड़ा-दुमका रोड स्थित बिजली ऑफिस के समीप पेट्रोल पंप के पास गुरुवार...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

COLLEGE : Cluster सिस्टम में होगा संशोधन,

Khabar365newsझारखंड के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा...