JharkhandpatratupatratuRamgah

विश्व पर्यावरण दिवस परधरा को हरा-भरा बनाने का संकल्प पतरातु न्यू मार्केट में पुलिस, बुद्धिजीवियों और युवाओं ने मिलकर किया वृक्षारोपण

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

प्रकृति को सहेजने और आने वाली पीढ़ी को प्रदूषण मुक्त भविष्य देने के संकल्प के साथ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पतरातु के न्यू मार्केट स्थित संकल्प वाटिका (पानी टंकी के समीप) में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत परिसर में कई फलदार पौधे लगाए गए।


इस पुनीत कार्य में प्रशासनिक अधिकारी, प्रख्यात विद्वान, स्थानीय व्यापारी और युवा नेतृत्व एक साथ मिट्टी और पौधों से जुड़ते नजर आए । कार्यक्रम में मुख्य रूप से पतरातु सर्कल के पुलिस इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार सिंह, आचार्य सतेन्द्र दुबे, और युवा समाजसेवी राहुल कुमार सिंह शामिल हुए।

इसके साथ ही व्यवसाय संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार चौरसिया, अरुण शर्मा, शशि कुमार, उदय चौबे, अरविंद त्रिवेदी और सतेन्द्र ठाकुर सहित कई गणमान्य नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया।
हर नागरिक गोद ले एक पौधा — सर्किल इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार सिंह प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच पर्यावरण के प्रति अपनी कटिबद्धता दिखाते हुए पतरातु सर्कल के पुलिस इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार सिंह ने कहा की
ग्लोबल वार्मिंग और बेपटरी होते मौसम के मिजाज से केवल पौधे ही हमें बचा सकते हैं। पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के लिए भी हमेशा तत्पर है। आज लगाया गया हर पौधा कल का जीवन है। हमारा लक्ष्य केवल पौधा लगाना नहीं, बल्कि उसे पेड़ बनने तक संरक्षण देना होना चाहिए।


प्रकृति की रक्षा ही हमारी सनातनी परंपरा — आचार्य श्री सतेन्द्र दुबे
पौधों के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व को जोड़ते हुए आचार्य सतेन्द्र दुबे ने कहा की
हमारे वेदों और शास्त्रों में एक वृक्ष को दस पुत्रों के समान पुण्यदायी बताया गया है। फलदार पौधे लगाने से न केवल धरती का श्रृंगार होता है, बल्कि अनगिनत मूक पक्षियों और जीवों को आश्रय मिलता है। प्रकृति की सेवा ही साक्षात नारायण की सेवा है, इसे हमें अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा।


युवाओं के कंधों पर है हरी-भरी धरती की जिम्मेदारी— युवा समाजसेवी राहुल कुमार सिंह
युवाओं को इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान करते हुए युवा समाजसेवी राहुल कुमार सिंह ने कहा की आज संकल्प वाटिका में रोपा गया हर एक पौधा इस बात का गवाह है कि पतरातु की जनता पर्यावरण को लेकर सजग है। हम अपनी आने वाली पीढ़ी को विरासत में सिर्फ कंक्रीट के जंगल और प्रदूषित हवा नहीं सौंप सकते। युवाओं को आगे आकर ‘एक व्यक्ति, एक पौधा’ के संकल्प को धरातल पर उतारना होगा। न्यू मार्केट क्षेत्र को हरा-भरा बनाना हमारा साझा मिशन है।”


व्यापारियों और बच्चों ने भी बढ़ाया हाथ
व्यवसाय संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार चौरसिया ने स्थानीय दुकानदारों की तरफ से पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि न्यू मार्केट व्यापार के साथ-साथ पर्यावरण चेतना का भी केंद्र बनेगा। इस दौरान स्थानीय बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक पौधों में पानी डाला। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे पर्यावरण को स्वच्छ रखने और सिंगल-यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने का पूरा प्रयास करेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

विधायक रोशन लाल चौधरी ने ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एस एस 10 + 2 हाई...