हजारीबाग

हजारीबाग में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने सड़क पर उतरे यातायात प्रभारी अनूप प्रसाद, जागरूकता और कार्रवाई साथ-साथ

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर शुक्रवार, 5 जून 2026 को शहर भर में व्यापक यातायात जागरूकता एवं वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी अनूप प्रसाद ने किया। पूरे अभियान के दौरान जागरूकता और सख्ती का अनोखा समन्वय देखने को मिला।
यातायात प्रभारी अनूप प्रसाद की सक्रियता और बेहतर कार्यशैली के कारण शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस जीप में लगे माइक और रिकॉर्डिंग के माध्यम से त्रिमूर्ति चौक, डिस्ट्रिक्ट मोड़, पीटीसी चौक, मटवारी चौक, बाबूगांव चौक, कोर्रा चौक, इंद्रपुरी चौक, पानी टंकी, पैगोडा चौक, ख्वाजा चौक, छोटी ग्वालटोली, सांसद मोड़, सुंदर मार्केट, झंडा चौक और पंच मंदिर चौक सहित विभिन्न इलाकों में लगातार जागरूकता संदेश प्रसारित किए गए।
अभियान के दूसरे चरण में शहर के व्यस्त बाजारों और मुख्य मार्गों पर नो पार्किंग अभियान चलाया गया। कल्लू चौक, वी-मार्ट, कांग्रेस चौक, आनंद चौक, बंसीलाल चौक, सुजाता चौक, सरदार चौक समेत कई स्थानों पर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही डिस्ट्रिक्ट मोड़ पर विशेष वाहन जांच अभियान भी चलाया गया।
इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए—
बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 60 लोगों का चालान,
ट्रिपल लोडिंग करने वाले 22 वाहन चालकों का चालान,
मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाने वाले 03 लोगों का चालान,
नो पार्किंग नियम तोड़ने वाले 27 वाहन चालकों का चालान काटा गया।
यातायात थाना प्रभारी अनूप प्रसाद ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से हेलमेट पहनने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सड़क पर अनुशासित व्यवहार अपनाने की अपील की।
शहरवासियों के बीच अनूप प्रसाद की कार्यशैली की सराहना हो रही है। लगातार जागरूकता अभियान, नियमित वाहन जांच और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की उनकी पहल से लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ी है। हजारीबाग को सुरक्षित, व्यवस्थित और जाम-मुक्त बनाने के लिए उनका प्रयास लगातार जारी है।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, जबकि जागरूक नागरिकों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था का सहभागी बनाया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मर्डर केस का पांचवां अभियुक्त गिरफ्तार

Khabar365news थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से हत्या मामले में पुलिस...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

हजारीबाग

टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ, शपथ लेकर दिया सड़क सुरक्षा का संकल्प

Khabar365newsएसपी के निर्देश पर यातायात थाना में विशेष पहल, थाना प्रभारी अनूप...

हजारीबाग

MMDR बिल के विरोध में कटकमसांडी में झामुमो का जोरदार धरना

Khabar365newsकेंद्र के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को बताया आदिवासी-मूलवासी विरोधी, जल-जंगल-जमीन...