हजारीबाग

पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर हमला करने वाला आरोपी सलाखों के पीछे, पु०अ०नि० शफीक खान की तत्परता से मिली बड़ी सफलता

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ हजारीबाग पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सदर थाना कांड संख्या-158/26 के नामजद अभियुक्त अनुज सिंह उर्फ गौरव सिंह, निवासी सुरेश कॉलोनी, को पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बताया जाता है कि पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान हुए हमले के मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर थाना के पु०अ०नि० शफीक खान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगातार निगरानी और सटीक रणनीति के जरिए आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सक्रियता, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा के कारण पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी।
पुलिसकर्मियों पर हमला करने जैसे गंभीर अपराध के खिलाफ की गई इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि कानून को चुनौती देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सदर थाना पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है, वहीं पु०अ०नि० शफीक खान की तत्परता और कर्तव्यपरायणता को लेकर लोगों के बीच सकारात्मक चर्चा है।
हजारीबाग पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है कि कानून के हाथ लंबे हैं और अपराध करने वालों की जगह आखिरकार सलाखों के पीछे ही होती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

फौजान अहमद की अगुवाई में पुलिस का धांसू एक्शन, अपहरण कांड का खुलासा

Khabar365newsपानीमाको जंगल में अपहरण और फिरौती मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, तकनीकी...

हजारीबाग

16 घंटे से अंधेरे में हजारीबाग! चक्रवाती मौसम ने खोली बिजली व्यवस्था की पोल

Khabar365newsकहीं पोल गिरे, कहीं तार टूटे, कई इलाकों में बिजली गुल; पर्याप्त...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस की सक्रियता से तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई गुमशुदा विवाहिता

Khabar365news आवेदन मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस, तकनीकी शाखा की मदद से...

हजारीबाग

चरही पैक्स चुनाव का बिगुल बजा, 30 अक्टूबर को मतदान व विशेष आमसभा

Khabar365news अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, निर्वाचन पदाधिकारी शौकत सरवर की सक्रियता...