हजारीबाग

थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से एनडीपीएस एक्ट का आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी(हजारीबाग): कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सतर्कता, तत्परता और लगातार सक्रिय पुलिसिंग का एक और असर देखने को मिला है। कटकमसांडी थाना कांड संख्या 30/25 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(सी), 18(बी) एवं 29 के तहत नामजद अभियुक्त खड़िया मुंडा उर्फ सुकरा मुंडा, पिता- माडी मुंडा उर्फ मोरी मुंडा, निवासी ग्राम गुरुडीह, थाना कटकमसांडी को पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए गुरुवार (18 जून 2026) को सुबह 11:10 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश के नेतृत्व में कटकमसांडी पुलिस लगातार मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और इससे जुड़े अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उनकी सक्रियता और कुशल नेतृत्व के कारण क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है, जिससे असामाजिक तत्वों में हड़कंप और आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।
कटकमसांडी पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के अवैध कारोबार और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
हजारीबाग

पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर हमला करने वाला आरोपी सलाखों के पीछे, पु०अ०नि० शफीक खान की तत्परता से मिली बड़ी सफलता

Khabar365news हजारीबाग: कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ हजारीबाग पुलिस...

हजारीबाग

आरोग्यम अस्पताल में 21 जून को न्यूरोसर्जन डॉ. विकास कुमार की विशेष ओपीडी

Khabar365newsब्रेन, स्पाइन एवं न्यूरो संबंधी जटिल बीमारियों के मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ...

हजारीबाग

कल हजारीबाग के कई इलाकों में तीन घंटे बिजली रहेगी बंद, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

Khabar365newsहजारीबाग शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। 17 जून...