Home हजारीबाग कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने छात्रों को किया जागरूक, नशा, साइबर अपराध और महिला-बाल सुरक्षा कानूनों की दी अहम जानकारी
हजारीबाग

कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने छात्रों को किया जागरूक, नशा, साइबर अपराध और महिला-बाल सुरक्षा कानूनों की दी अहम जानकारी

Share
Share

कटकमसांडी (हजारीबाग)। समाज में बढ़ते नशे और साइबर अपराध के खतरे को देखते हुए कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, कटकमसांडी पहुंचकर छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों, इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों तथा समाज पर पड़ने वाले इसके गंभीर असर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और उन्हें नशे एवं अपराध से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन और अच्छे संस्कारों को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भी विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका थाना प्रभारी ने सरल और प्रभावी ढंग से जवाब दिया।
इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नशामुक्त समाज का निर्माण करना तथा साइबर अपराध और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति उन्हें सजग बनाना था। विद्यालय परिवार ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
हजारीबाग

कटकमदाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 24 घंटे में सकुशल मिला लापता किशोर, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

हजारीबाग। पुलिस की तत्परता, सक्रियता और संवेदनशील कार्यशैली का एक सराहनीय उदाहरण...

हजारीबाग

अवैध निर्माण पर नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता का कड़ा प्रहार, शहर में मचा हड़कंप

बिना स्वीकृत नक्शे के भवन निर्माण करने वालों की अब खैर नहीं,...