हजारीबाग

योग दिवस के पावन अवसर पर एचज़ेडबी आरोग्यम कुणाल वूमेन एंड चिल्ड्रेन हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 260 लोगों की हुई जांच

Share
Share
Khabar365news

योग दिवस के अवसर पर आयोजित शिविर में महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर पहुंचाने का प्रयास: हर्ष अजमेरा

स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में सार्थक पहल: जया सिंह

हजारीबाग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एचज़ेडबी आरोग्यम कुणाल वूमेन एंड चिल्ड्रेन हॉस्पिटल द्वारा कनक रेजिडेंस, बंगाली कॉलोनी, हजारीबाग में निःशुल्क स्त्री रोग एवं बाल रोग स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वार्ड संख्या-15 की पार्षद डॉ. अंशिका प्रिया के सौजन्य से आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। शिविर में 150 महिलाओं एवं 110 बच्चों सहित कुल 260 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। महिलाओं की जांच एवं परामर्श स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वीटी द्वारा तथा बच्चों की जांच एवं उपचार संबंधी सलाह बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता द्वारा दी गई। शिविर के दौरान डॉ. स्वीटी ने महिलाओं को गर्भावस्था, मातृ स्वास्थ्य, एनीमिया, हार्मोनल असंतुलन एवं अन्य स्त्री रोग संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। वहीं डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता ने बच्चों के स्वास्थ्य, संतुलित पोषण, समय पर टीकाकरण एवं मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर अभिभावकों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के बीच निःशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर लोगों ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान कराया और शिविर की सराहना की। इस अवसर पर वार्ड पार्षद डॉ.अंशिका प्रिया ने कहा कि योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर समाज के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। इससे आम लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध हो जाती हैं। अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि योग और स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक हैं। योग दिवस के पावन अवसर पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। भविष्य में भी अस्पताल द्वारा जनहित में ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जारी रहेगा। अस्पताल की प्रशासक जया सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें। योग दिवस के अवसर पर आयोजित यह शिविर लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता की दिशा में एक सार्थक पहल है। लोगों की सकारात्मक सहभागिता हमें आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित करती है। शिविर के सफल आयोजन में अस्पताल प्रबंधन एवं स्थानीय नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

16 घंटे से अंधेरे में हजारीबाग! चक्रवाती मौसम ने खोली बिजली व्यवस्था की पोल

Khabar365newsकहीं पोल गिरे, कहीं तार टूटे, कई इलाकों में बिजली गुल; पर्याप्त...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस की सक्रियता से तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई गुमशुदा विवाहिता

Khabar365news आवेदन मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस, तकनीकी शाखा की मदद से...

हजारीबाग

चरही पैक्स चुनाव का बिगुल बजा, 30 अक्टूबर को मतदान व विशेष आमसभा

Khabar365news अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, निर्वाचन पदाधिकारी शौकत सरवर की सक्रियता...

हजारीबाग

24 घंटे में चोरीकांड का उद्भेदन, लैपटॉप-मोबाइल बरामद

Khabar365news कटकमदाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोर गिरफ्तार, थाना प्रभारी सरोज...