BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

अंबा प्रसाद के जनता दरबार में उमड़ी भीड़,

Share
Share
Khabar365news

पतरातू। बड़कागांव की पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने सोमवार को पीटीपीएस स्थित अपने आवासीय कार्यालय में जनता दरबार लगाया। इस दौरान पतरातू प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और मांगें उनके समक्ष रखीं।

जनता दरबार में अंबा प्रसाद ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने प्रखंड को उपलब्ध कराए गए दो एंबुलेंसों की खराब स्थिति का मुद्दा भी उठाया। लोगों ने बताया कि मामूली तकनीकी खराबी के कारण दोनों एंबुलेंस लंबे समय से प्रभावित हैं, जिससे जरूरतमंद मरीजों को परेशानी हो रही है।

इस पर अंबा प्रसाद ने संबंधित अधिकारियों से बात कर एंबुलेंसों की शीघ्र मरम्मत कराने और उन्हें फिर से सेवा में लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े संसाधनों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता दरबार में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य जनसमस्याओं से जुड़े कई मामलों पर भी चर्चा हुई। अंबा प्रसाद ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीटीपीएस कॉलेज में सीआईएसएफ ने दिया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण।

Khabar365newsबच्चों एवं शिक्षकों को पटाखों से बचाव के बताए उपाय। रिपोर्ट –...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंगरांची

जामताड़ा DC के जनता दरबार में पहुंची ‘मृत’ महिला, पेंशन चालू कराने की मांग

Khabar365newsजामताड़ा। जामताड़ा उपायुक्त के जनता दरबार में उस समय अजीब स्थिति बन...