BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि

Share
Share
Khabar365news

पतरातू में विधायक आवासीय कार्यालय में आज बड़कागाँव विधायक श्री रोशन लाल चौधरी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद एवं अखंड भारत के प्रबल समर्थक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 73 वीं बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पतरातू मंडल के अध्यक्ष रंजन भगत एवं संचालन भाजपा युवा नेता सह मुखिया किशोर कुमार महतो के द्वारा किया गया
इस अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने डॉ. मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। राष्ट्र प्रथम की उनकी विचारधारा आज भी करोड़ों देशवासियों को प्रेरणा प्रदान कर रही है।

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान भारतीय लोकतंत्र और राष्ट्रवाद के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलकर ही सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प साकार किया जा सकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा के महेंद्र महतो , अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष बारिश खान , संतोष कुमार शर्मा, अमरेश कुमार किशोर कुमार महतो चंदन कुमार राजू कुमार, राहुल कुमार, विशाल मिश्रा, कन्हैया मिश्रा, राजकुमार राजू, हीरालाल साव, नारायण महतो अशोक कुमार विशाल कुमार, अजय कुमार ब्रजेश कुमार गोपाल महतो, रितेश कुमार शनिचर उरांव, भुनेश्वर राम, गणेश करमाली, राहुल कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीटीपीएस कॉलेज में सीआईएसएफ ने दिया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण।

Khabar365newsबच्चों एवं शिक्षकों को पटाखों से बचाव के बताए उपाय। रिपोर्ट –...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंगरांची

जामताड़ा DC के जनता दरबार में पहुंची ‘मृत’ महिला, पेंशन चालू कराने की मांग

Khabar365newsजामताड़ा। जामताड़ा उपायुक्त के जनता दरबार में उस समय अजीब स्थिति बन...