हजारीबाग

गिद्दी थाना की बड़ी सफलता: चोरी कांड के दो आरोपी गिरफ्तार, थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता से पहुंचा सलाखों के पीछे

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग। जिले में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत गिद्दी थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना कांड संख्या 05/26 के अंतर्गत धारा 303(2) के मामले में नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक रवानी उर्फ दीपक कुमार, पिता श्रीराम, निवासी परसोतिया परे बस्ती, थाना एवं जिला रामगढ़ तथा सागर तिर्की, पिता सनी तिर्की, निवासी आरकंटा नंबर-11 कॉलोनी, थाना मांडू (कुज्जू), जिला रामगढ़ शामिल हैं। दोनों आरोपियों को मंगलवार, 23 जून 2026 को चलाए गए विशेष समकालीन अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया।
गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई और सटीक सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की। थाना प्रभारी की सतर्कता, सक्रियता और अपराधियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान की क्षेत्र में सराहना हो रही है। उनके नेतृत्व में गिद्दी थाना पुलिस लगातार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है, जिससे कानून व्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के कार्यकाल में पुलिस की सक्रियता बढ़ी है और अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। यही कारण है कि गिद्दी थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की जा रही है।
गिद्दी थाना पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अपराध करने वालों के लिए कानून के शिकंजे से बच पाना आसान नहीं है और पुलिस हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

नन्हे सितारों की प्रस्तुतियों से झूम उठा गैलेक्सी हाई स्कूल, ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी और नाना-नानी के चेहरों पर दिखी खुशी

Khabar365newsकटकमसांडी(हज़ारीबाग): गैलेक्सी हाई स्कूल, पाबरा रोड, हज़ारीबाग में शनिवार को प्री-प्राइमरी कक्षाओं...