BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

जिला परिषद की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट

जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उराँव की अध्यक्षता में सोमवार को जिला परिषद सभागार में जिला परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा से हुई। इस दौरान लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला परिषद सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जनहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। किस्को प्रखंड के भड़गांव, चांपी एवं बेड़ा टोली में अधूरी पड़ी हर घर नल-जल योजना, सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने, पुराने चापाकलों की मरम्मत कराने तथा प्रत्येक प्रखंड में पुस्तकालयों को पुनः संचालित करने की मांग की गई। साथ ही नंदलाल प्लस टू विद्यालय, अरू से अंग्रेजी शिक्षक की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।


बैठक में धार्मिक स्थलों, श्मशान घाटों एवं कब्रिस्तानों तक पहुंच मार्गों तथा हाथियों के आवागमन वाले वन क्षेत्रों से होकर गुजरने वाली सड़कों के किनारे सोलर लाइट लगाने, गाय शेड निर्माण कराने, बेटहट गांव से पेशरार रोड तथा बक्सीडीपा से मिशन चौक तक नाली निर्माण कराने पर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त बारिश के कारण सड़क किनारे एवं विद्यालय परिसरों में जलजमाव की समस्या तथा उससे फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए संबंधित विभागों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, पुल एवं सड़क निर्माण कार्यों में निम्न गुणवत्ता की सामग्री के उपयोग संबंधी शिकायतों की जांच कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की राशि गलत खातों में स्थानांतरित होने के मामलों का सत्यापन एवं सुधार, सदर अस्पताल में रात्रिकालीन चिकित्सीय व्यवस्था सुदृढ़ करने, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करने तथा शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक शत-प्रतिशत पिलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद उराँव, सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद, जिला परिषद सदस्य रीना कुमारी (कुडू पश्चिमी), संदीप कुमार (किस्को), गंगोत्री देवी (कुडू पूर्वी), रूबी कुमारी (पेशरार), राजमनी देवी (भंडरा), सभी प्रखंड प्रमुखों सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandRanchi

17 साल से ANO नहीं, छह माह से NCC यूनिट निलंबित

Khabar365newsपीपीके कॉलेज की 7/3 कंपनी पर बंद होने का खतरा, रक्षा राज्य...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंगरांची

पाकुड़ होटल में ठहरे मालदा जिला परिषद के 24 सदस्य, बंगाल पुलिस पहुंची तो विवाद

Khabar365newsपाकुड़। पाकुड़ के एक होटल में पश्चिम बंगाल के मालदा जिला परिषद...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में युवक पर कैंची से हमला, जेल से छूटे आरोपी पर आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक युवक पर कैंची से हमला किए जाने का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

वियतनाम हादसे में जान गंवाने वाले राजा-विनय का पार्थिव शरीर आज झारखंड पहुंचेगा

Khabar365newsझारखंड। वियतनाम में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के...