हजारीबाग

गिद्दी पुलिस की अनोखी पहल: विद्यार्थियों को कानून और सामाजिक जागरूकता का दिया गया पाठ, थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की पहल बनी मिसाल

Share
Share
Khabar365news

गिद्दी(हजारीबाग): समाज में कानून के प्रति जागरूकता और सुरक्षित भविष्य की सोच को मजबूत करने के उद्देश्य से गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में राजकीय नारायण सिंह +2 उच्च विद्यालय, रेलीगढ़ा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन, बाल विवाह के दुष्परिणाम, डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों से बचाव तथा आपातकालीन सेवा डायल 112 के सही उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।
थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने विद्यार्थियों से कानून का सम्मान करने, जिम्मेदार नागरिक बनने और किसी भी आपात स्थिति में बिना झिझक डायल 112 का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जागरूक युवा ही सुरक्षित और अपराधमुक्त समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं।

विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यार्थियों ने गिद्दी पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में कानूनी समझ, सामाजिक जिम्मेदारी और सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाने में बेहद महत्वपूर्ण साबित होते हैं।
गिद्दी पुलिस की यह पहल केवल कानून की जानकारी देने तक सीमित नहीं रही, बल्कि विद्यार्थियों में जागरूक, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनने का संदेश देकर पुलिस और समाज के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी भी स्थापित की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की बैठक में संगठन विस्तार पर बनी सहमति

Khabar365newsपुरानी जिला कमिटी रहेगी बरकरार, प्रदेश कार्यकारिणी में विभिन्न प्रखंडों से नए...

हजारीबाग

आरोग्यम परिवार में दिखा देशभक्ति का जज्बा, तीनों संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा

Khabar365news80वें स्वतंत्रता दिवस पर चिकित्सकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने लिया राष्ट्रसेवा का...

हजारीबाग

महुंवाई मैदान में फुटबॉल का रोमांच, सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा ने किक मारकर किया टूर्नामेंट का शुभारंभ

Khabar365newsकटकमसांडी। ग्राम पंचायत आराभूसाई के महुंवाई मैदान में रविवार को खेल और...

हजारीबाग

गॉड ग्रेस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

Khabar365newsहजारीबाग। हनीफ कॉलोनी, पगमील स्थित गॉड ग्रेस पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता...