हजारीबाग

पुराना बस स्टैंड में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों पर चला सख्त अभियान

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार, 29 जून 2026 को हजारीबाग के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) ने किया। इस दौरान यातायात थाना प्रभारी अनूप प्रसाद के साथ चार पुलिस पदाधिकारी एवं आठ गृहरक्षकों की टीम तैनात रही।

अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई। जांच में 64 बिना हेलमेट, 25 ट्रिपल लोड, 2 मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने तथा 66 नो पार्किंग में खड़े ऑटो, टोटो एवं अन्य वाहनों का चालान काटा गया। अचानक हुई इस सघन जांच से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया, जबकि यातायात नियमों का पालन करने वाले लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।
यातायात थाना प्रभारी अनूप प्रसाद ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करने, मोबाइल का उपयोग न करने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हजारीबाग यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान न केवल नियम तोड़ने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का उदाहरण बना, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति पुलिस की गंभीरता को भी दर्शाता है। यातायात थाना प्रभारी अनूप प्रसाद के नेतृत्व में लगातार चल रहे ऐसे अभियान शहर में अनुशासित यातायात व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी उनके सक्रिय एवं प्रभावी कार्यशैली की सराहना करते हुए इसे जनहित में आवश्यक पहल बताया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

आरोग्यम परिवार में दिखा देशभक्ति का जज्बा, तीनों संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा

Khabar365news80वें स्वतंत्रता दिवस पर चिकित्सकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने लिया राष्ट्रसेवा का...

हजारीबाग

महुंवाई मैदान में फुटबॉल का रोमांच, सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा ने किक मारकर किया टूर्नामेंट का शुभारंभ

Khabar365newsकटकमसांडी। ग्राम पंचायत आराभूसाई के महुंवाई मैदान में रविवार को खेल और...

हजारीबाग

गॉड ग्रेस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

Khabar365newsहजारीबाग। हनीफ कॉलोनी, पगमील स्थित गॉड ग्रेस पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता...

हजारीबाग

गैलेक्सी हाई स्कूल में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Khabar365newsहजारीबाग,: गैलेक्सी हाई स्कूल, पबरा रोड, हजारीबाग में शनिवार, 15 अगस्त 2026...