Home हजारीबाग पुराना बस स्टैंड में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों पर चला सख्त अभियान
हजारीबाग

पुराना बस स्टैंड में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों पर चला सख्त अभियान

Share
Share

हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार, 29 जून 2026 को हजारीबाग के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) ने किया। इस दौरान यातायात थाना प्रभारी अनूप प्रसाद के साथ चार पुलिस पदाधिकारी एवं आठ गृहरक्षकों की टीम तैनात रही।

अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई। जांच में 64 बिना हेलमेट, 25 ट्रिपल लोड, 2 मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने तथा 66 नो पार्किंग में खड़े ऑटो, टोटो एवं अन्य वाहनों का चालान काटा गया। अचानक हुई इस सघन जांच से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया, जबकि यातायात नियमों का पालन करने वाले लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।
यातायात थाना प्रभारी अनूप प्रसाद ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करने, मोबाइल का उपयोग न करने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हजारीबाग यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान न केवल नियम तोड़ने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का उदाहरण बना, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति पुलिस की गंभीरता को भी दर्शाता है। यातायात थाना प्रभारी अनूप प्रसाद के नेतृत्व में लगातार चल रहे ऐसे अभियान शहर में अनुशासित यातायात व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी उनके सक्रिय एवं प्रभावी कार्यशैली की सराहना करते हुए इसे जनहित में आवश्यक पहल बताया।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
हजारीबाग

कटकमदाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 24 घंटे में सकुशल मिला लापता किशोर, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

हजारीबाग। पुलिस की तत्परता, सक्रियता और संवेदनशील कार्यशैली का एक सराहनीय उदाहरण...

हजारीबाग

अवैध निर्माण पर नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता का कड़ा प्रहार, शहर में मचा हड़कंप

बिना स्वीकृत नक्शे के भवन निर्माण करने वालों की अब खैर नहीं,...