रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू प्रखंड के हेसला पंचायत अंतर्गत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल के तरफ से आ रहे सवारी गाड़ी में पैसेंजर बैठे 30 लोगों में अचानक
11,000 वोल्ट बिजली का तार गिरने से दो व्यक्ति नरेश तुरी पिता आनंद तुरी सुतरी पंचायत गोला थाना निवासी रामगढ़ जिला और जितेंद्र तुरी पिता शनिचरवा तुरी बड़की टांड गांव चलकारी पंचायत पेटरवार थाना बोकारो जिला निवासी बुरी तरह घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। क्षेत्र के लोगों ने बिजली विभाग से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a comment