BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

युवा संवाद चौपाल यात्रा का भव्य समापन

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव की अध्यक्षता में युवा राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड द्वारा आयोजित “युवा संवाद चौपाल यात्रा” का भव्य समापन समारोह एवं सह कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को मिडवे रिजॉर्ट, रांची–पतरातू रोड (पतरातू) में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ हूल दिवस के अवसर पर भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं आदिवासी वीर शहीद सिदो-कान्हू, चाँद-भैरव तथा वीरांगनाओं फूलो-झानो के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं श्रद्धांजलि देकर किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हूल आंदोलन अन्याय, शोषण और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष का अमर प्रतीक है तथा आज भी युवाओं को संघर्ष, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देता है।

इसके उपरांत आयोजित समापन समारोह एवं सह कार्यकारिणी बैठक में राज्यभर से आए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं हजारों युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि जयप्रकाश नारायण यादव का संबोधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह झारखंड प्रभारी श्री जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि देश और समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय, संविधान, लोकतंत्र तथा गरीब, पिछड़े, दलित, आदिवासी एवं वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को अपनी आवाज़ बनाएं तथा रोजगार, शिक्षा, महंगाई और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों पर लोकतांत्रिक संघर्ष को और तेज करें। उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड का युवा राजद आने वाले समय में संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय कुशवाहा का संबोधन

औरंगाबाद सांसद सह युवा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अभय कुशवाहा ने कहा कि युवा शक्ति ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि युवा संवाद चौपाल यात्रा ने झारखंड के गांव-गांव तक संगठन की विचारधारा और सामाजिक न्याय का संदेश पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा जनता के हर संघर्ष में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मंत्री संजय प्रसाद यादव का संबोधन

झारखंड सरकार के मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि युवाओं को राजनीति में सम्मानजनक भागीदारी और नेतृत्व देना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में होती है। उन्होंने सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को और गति देने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा राजद झारखंड के युवाओं के अधिकार, सम्मान और विकास के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा।

राजद प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सिंह यादव का संबोधन

राजद प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सिंह यादव ने कहा कि झारखंड की राजनीति में युवाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है और अब समय आ गया है कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक पार्टी की विचारधारा को मजबूती से पहुंचाए। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत केवल चुनाव तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जनता के हर सुख-दुख, संघर्ष और जनहित के मुद्दों पर पार्टी के कार्यकर्ता सबसे आगे दिखाई दें। उन्होंने सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की रक्षा को राष्ट्रीय जनता दल की मूल विचारधारा बताते हुए कहा कि आज चार हैं, आगे चार से चौदह नहीं बल्कि चौबीस बनने का लक्ष्य लेकर संगठन को आगे बढ़ना होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी चुनावों की तैयारी में पूरी शक्ति के साथ जुटने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सत्यानंद भोक्ता, गौतम सागर राणा, सतीश दास, सुभाष प्रसाद यादव, गिरधारी गोप, अनीता यादव सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प दोहराया।

बैठक में युवा संवाद चौपाल यात्रा की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने सहित विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandRanchi

17 साल से ANO नहीं, छह माह से NCC यूनिट निलंबित

Khabar365newsपीपीके कॉलेज की 7/3 कंपनी पर बंद होने का खतरा, रक्षा राज्य...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंगरांची

पाकुड़ होटल में ठहरे मालदा जिला परिषद के 24 सदस्य, बंगाल पुलिस पहुंची तो विवाद

Khabar365newsपाकुड़। पाकुड़ के एक होटल में पश्चिम बंगाल के मालदा जिला परिषद...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में युवक पर कैंची से हमला, जेल से छूटे आरोपी पर आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक युवक पर कैंची से हमला किए जाने का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

वियतनाम हादसे में जान गंवाने वाले राजा-विनय का पार्थिव शरीर आज झारखंड पहुंचेगा

Khabar365newsझारखंड। वियतनाम में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के...