Home Breaking नवजात की मौत की सूचना के बाद मां ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग,
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

नवजात की मौत की सूचना के बाद मां ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग,

Share
Share

रांची। रिम्स में एक नवजात की मौत की सूचना मिलने के बाद उसकी मां द्वारा अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, नवजात की मौत की जानकारी मिलने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। इसी दौरान उसने कथित तौर पर चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर मौजूद अस्पताल कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने महिला को तुरंत उपचार के लिए भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...