BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही पर हजारीबाग डीसी सख्त,

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ सुपरवाइजरों पर हजारीबाग के उपायुक्त (डीसी) ने सख्त रुख अपनाया है। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कार्य में उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए संबंधित बीएलओ सुपरवाइजरों के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

डीसी ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध और समयबद्ध पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में अधिकारियों को घर-घर सत्यापन, नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने सहित सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नियमित मॉनिटरिंग और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा गया।

डीसी ने स्पष्ट किया कि जिन अधिकारियों और कर्मियों की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं होगी, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ पुनरीक्षण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू के द्वारा खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला दहन कटिया चौक में किया गया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू...

हजारीबाग

कटकमसांडी में मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप का भव्य आयोजन, न्यायिक जानकारी के साथ जरूरतमंदों को मिली योजनाओं की सौगात

Khabar365newsकटकमसांडी। प्रखंड परिसर में रविवार को कटकमसांडी प्रखंड स्तरीय मेगा लीगल एम्पावरमेंट...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MGM अस्पताल में 40 मिनट तक स्ट्रेचर का इंतजार,

Khabar365newsजमशेदपुर। MGM अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से टकराई,

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से...