
कटकमसांडी (हजारीबाग): प्रखंड के ग्राम पंचायत कंचनपुर स्थित कटकमसांडी मुख्य मार्ग पर संत आगस्टिन स्कूल के समीप पीयूष हार्डवेयर का शुभारंभ रविवार को विधिवत फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, हजारीबाग के प्रसिद्ध समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह एवं सदर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।
समारोह में कटकमसांडी प्रमुख संगीता देवी, अनिल कुशवाहा सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया तथा संचालक को सफल व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं दीं।
बताया गया कि पीयूष हार्डवेयर में भवन निर्माण से संबंधित विभिन्न प्रकार की गुणवत्तापूर्ण हार्डवेयर सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध होगी, जिससे कटकमसांडी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर सभी अतिथियों ने पीयूष हार्डवेयर के संचालक अनिल कुशवाहा को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर ढेरों शुभकामनाएं एवं अनंत बधाई दी।
साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल व्यवसाय एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठान क्षेत्र के लोगों का विश्वास जीतते हुए विकास और रोजगार को नई दिशा प्रदान करेगा।
Leave a comment