BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, डीसी ने जारी किया अलर्ट; जनजीवन प्रभावित

Share
Share
Khabar365news

गुमला जिले में आज सुबह से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। कोयल और शंख समेत जिले की अधिकांश नदियां उफान पर हैं, जबकि कई शहरी इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। हालात को देखते हुए उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने सभी बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं तथा लोगों से नदी किनारे नहीं जाने और पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है। उपायुक्त ने आम लोगों से अपील की है कि वे नदी और उसके आसपास जाने से बचें। उनके निर्देश के बाद जिले के सभी थाना प्रभारियों को भी नदी किनारे चौकसी बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि थोड़ी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

लगातार बारिश के कारण जिले की प्रमुख कोयल और शंख नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बारिश के बीच नदी का बढ़ता जलस्तर देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे पहुंच रहे हैं और सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। प्रशासन ने ऐसे लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। एक ओर लगातार बारिश से किसानों में खुशी का माहौल है और वे धान की खेती के लिए खेत तैयार करने में जुट गए हैं। वहीं दूसरी ओर नदी किनारे रहने वाले लोगों में जलस्तर बढ़ने को लेकर चिंता बढ़ गई है। कई लोगों ने एहतियात के तौर पर अपने मवेशियों को भी नदी के आसपास भेजना बंद कर दिया है।

बारिश के बावजूद नदियों पर बने हाई लेवल ब्रिज के कारण आवागमन सामान्य बना हुआ है। लोगों को आवाजाही में किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। इसके बावजूद जिला प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। लगातार बारिश के कारण गुमला शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। कई स्थानों पर सड़क और नालियों का पानी एक साथ बहने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इससे नगर परिषद के जल निकासी संबंधी दावों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

बारिश के चलते लोगों का सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। खासकर स्कूली बच्चों को स्कूल से घर लौटने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद को भी शहरी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि लगातार बारिश के बावजूद सफाईकर्मी सड़कों और नालियों की नियमित सफाई में जुटे हैं, ताकि जल निकासी सुचारु रहे और लोगों को कम से कम परेशानी हो।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

विधायक रोशन लाल चौधरी ने ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एस एस 10 + 2 हाई...

Jharkhandझारखंड

वरिष्ठ मंत्रियों की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता : प्रदीप सिन्हा 

Khabar365newsभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने प्रदेश कार्यालय में...