हजारीबाग

चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार का अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार दूसरा बड़ा प्रहार, 18 पेटी में 384 पीस अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Share
Share
Khabar365news


चौपारण(हजारीबाग): अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ हजारीबाग पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। खास बात यह है कि थाना प्रभारी पंकज कुमार ने लगातार दूसरे दिन भी अपनी कार्यकुशलता, त्वरित कार्रवाई और मजबूत पुलिसिंग का परिचय देते हुए शराब माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार एवं सशस्त्र बल की टीम ने ग्राम परसातरी स्थित मुखिया जी होटल में छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही होटल संचालक एवं कर्मी झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने मौके से होटल के बरामदे में छिपाकर रखी गई अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद कर ली।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 18 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसमें कुल 384 पीस शराब शामिल है। बरामद शराब में गोल्ड फादर कंपनी का कैन बीयर, किंगफिशर कंपनी का कैन बीयर, कार्ल्सबर्ग कंपनी का कैन बीयर सहित विभिन्न ब्रांड की व्हिस्की शामिल है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
लगातार दूसरे दिन चौपारण थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई कर थाना प्रभारी पंकज कुमार ने यह साबित कर दिया है कि अवैध कारोबारियों के लिए चौपारण थाना क्षेत्र में अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है। उनकी त्वरित कार्रवाई, गुप्त सूचना पर तत्काल एक्शन और टीम को प्रभावी ढंग से नेतृत्व करने की क्षमता की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
थाना प्रभारी पंकज कुमार की लगातार सफल कार्रवाइयों से यह स्पष्ट हो रहा है कि चौपारण पुलिस अवैध शराब, तस्करी और गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ पूरी तरह मुस्तैद है। उनकी सक्रिय पुलिसिंग और लगातार मिल रही सफलता अपराधियों के लिए बड़ा संदेश है—कानून से बचने की कोशिश करने वालों का ठिकाना चाहे जितना भी सुरक्षित हो, चौपारण पुलिस की नजरों से बच पाना आसान नहीं है।
इस छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी पंकज कुमार के साथ पुलिस अवर निरीक्षक सुवेंद्र राम, पुलिस अवर निरीक्षक श्रवण कुमार पासवान, सहायक अवर निरीक्षक बादल कुमार महतो सहित चौपारण थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गृहभेदन कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

Khabar365newsथाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह की सक्रियता से पुलिस को मिली बड़ी...

हजारीबाग

ईवी चार्जिंग स्टेशन के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsबड़ा बाजार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी के नेटवर्क पर शिकंजा,...

हजारीबाग

कोढ़ा गैंग पर शिकंजा, 65 कांडों का उद्भेदन—कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक को प्रशस्ति पत्र

Khabar365newsसंगठित अपराध के खिलाफ हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, 58 गुम मोबाइल...