BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति PVUNL की प्रतिबद्धता

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

एक जिम्मेदार कॉरपोरेट संस्था के रूप में पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) स्थानीय युवाओं के कौशल विकास एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर सार्थक पहल कर रहा है।

इसी क्रम में Government Tool Room ITI, Gola में PVUNL द्वारा प्रायोजित 3 माह के आवासीय वेल्डिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के 30 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ,बड़कागांव
विधायक रोशनलाल चौधरी, रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) PVUNL आर. के. निरंजन तथा HOHR, PVUNL जियाउर रहमान द्वारा किया गया।

इसके अतिरिक्त, PVUNL द्वारा 6 माह के आवासीय CNC Operator/Machining Technician प्रशिक्षण कार्यक्रम को भी प्रायोजित किया जा रहा है, जिसमें 30 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अगले माह से प्रारंभ होगा।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, रामगढ़ जिला प्रशासन एवं Government Tool Room द्वारा PVUNL की इस पहल की सराहना की गई। यह पहल क्षेत्र के युवाओं को व्यावहारिक एवं तकनीकी कौशल प्रदान करने, उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने तथा बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

PVUNL का यह प्रयास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ क्षेत्र में कौशल आधारित रोजगार एवं समावेशी विकास को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार का अनोखा दुर्गा मंदिर, जहां मूर्ति नहीं समाधि की होती है पूजा

Khabar365newsबिहार: बिहार में मां दुर्गा का एक ऐसा अनोखा मंदिर है, जहां...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

GST में बदलाव से कैंसर, BP और शुगर की दवाएं सस्ती

Khabar365newsनई दिल्ली: जीएसटी दरों में बदलाव के बाद कैंसर, ब्लड प्रेशर (बीपी),...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी बनीं करिश्मा, IAS बनने का सपना

Khabar365newsबस्ती, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में छात्रा करिश्मा को...

ActiveJharkhandRamgahRamgarh

रामगढ़ जिले में चिकित्सकों का काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू

Khabar365news🔹 संयुक्त चिकित्सा आंदोलन के प्रथम चरण का आगाज़ रामगढ़। आज संगठन...