Crimeदेश - विदेश

एक ही कमरे से पति पत्नी और दो बच्चों का शव हुआ बरामद

Share
Share
Khabar365news

दुर्गापुर : पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में आज रविवार को सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक कमरे में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले हैं. पति, पत्नी व दो बच्चों के शव मिलने से आसपास में सनसनी फैल गयी है. बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद में ये दंपती रिश्तेदारों के दबाव में था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है. इधर, स्थानीय लोगों ने ऐसा करने पर मजबूर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर थाना क्षेत्र के कुरीलियाडांगा में एक घर में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले हैं. पति, पत्नी व दो बच्चों के शव पाये गये हैं. बताया जा रहा है कि व्यक्ति (पति) का शव छत से लटका हुआ था, जबकि 35 वर्षीया पत्नी और दो बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े हुए थे. जानकारी के अनुसार घर का कमरा अंदर से बंद था. दरवाजा खोलने पर चारों के शव कमरे में मिले. मृतक दंपती की पुत्री दो साल की थी, जबकि पुत्र 10 साल का था।

बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद को लेकर दंपती अपने रिश्तेदारों के दबाव में था. ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि इसी वजह से इन्होंने खुदकुशी कर ली. पुलिस ने आशंका जतायी है कि व्यक्ति ने आत्महत्या करने से पहले कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी है. वैसे पोस्टमार्टम के बाद भी इस मामले में कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और तफ्तीश में जुट गयी है. इधर, स्थानीय लोगों ने ऐसे करने पर मजबूर करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandSocial

बिग ब्रेकिंगझारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर

Khabar365newsसाहिबगंज से धनबाद जेल शिफ्टिंग के दौरान जामताड़ा में हुई मुठभेड़टॉयलेट के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू के पीवीयूएनएल अस्पताल के सामने...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू थाना क्षेत्र में जोखन भंडारी ने फांसी लगा कर आत्महत्या किया ।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना क्षेत्र के कोतो पंचायत...