Jharkhand

लोहरदगा रेलवे रैक प्वाइंट पर खुले आसमान के नीचे तिरपाल के भरोसे पड़ी हुई है गरीबों में बटने वाला अनाज.

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट :-अमर गोस्वामी…..

लोहरदगा जिले के रेलवे स्टेशन पर भारतीय खाद्य निगम (फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) एफसीआई के द्वारा रेलवे रैक प्वाइंट पर खाद्यान्न का डिपो बनाया गया है जहां ट्रेन से अनाज उतरते ही उसे तुरंत गोदामों में भेजना होता है लेकिन परिवहन के लिए पर्याप्त ट्रक नही होने के कारण रेलवे रैक प्वाइंट पर ही अनाज कई दिन तक खुले आसमान के नीचे पड़ी रहती है

वही जिले में मौसम का मिजाज बदली हुई है और लगातार 3 दिनो से हल्की बारिश हो रही है जिससे अनाजों को नुकसान पहुंच रहा है। यह अनाज गुमला और लोहरदगा जिले  में राशन दुकानों के माध्यम से गरीबों के बीच बटने वाला है जो खुले आसमान के नीचे तिलपाल के भरोसे पड़ी हुई है।

वही दो जिले के राशन बड़ी मात्रा में रेलवे रैक प्वाइंट पर उतारी जाती है जिसे सिमडेगा के ठेकेदार सुबीर कुमार के द्वारा गोदामों तक पहुंचाई जाती है। गोदामों तक पहुंचने में देर के कारण बारिश के चलते राशन का कुछ हिस्सा भींग रहा है जिसे तिरपाल के माध्यम से ढकने का प्रयास किया जा रहा है।

वही जो चावल नीचे गिर जाती है या खराब होती है उसे भी बोरा में भरा जा रहा है। एफसीआई ठेकेदार की लापरवाही के कारण समय पर अनाजों को गोदामों तक पहुंचाई नही जा रही  है जिससे बारिश में गरीबों के अनाज का हिस्सा बरबाद हो रहा है।रेलवे रैक प्वाइंट पर खाद्यान्न के देखभाल कर रहे लोगो ने दावा किया की अनाजों की बारिश के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ है और तिरपाल में अच्छे से चावलो को रखा गया है लेकिन हकीकत ये है की तिरपाल में चावल सही तरीके से सुरक्षित नहीं है और चावल का कुछ हिस्सा भींगकर बरबाद हो चुके हैं जिसे अलग से बोरे में भरा जा रहा है। पूरे मामले पर लोहरदगा डीसी वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा की मामले की छानबीन की जाएगी और सही तरीके से अनाजों को स्टोर करने के लिए कदम उठाए जाएंगे जिससे चावल बरबाद न हो। ..

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingChatraJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

वाराणसी में ढेर TSPC कमांडर बृजेश गंझू का शव गांव पहुंचा,

Khabar365newsचतरा। वाराणसी में यूपी एटीएस के साथ मुठभेड़ में मारे गए TSPC...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह पर हमले की कोशिश,

Khabar365newsरांची। कमल भूषण हत्याकांड से जुड़े सरकारी गवाह पर हमले के प्रयास...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

गिरिडीह में देर रात दो वाहनों की भीषण टक्कर,

Khabar365newsगिरिडीह। जिले में देर रात दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो...