Home Uncategorized *रांची स्थित विविधता, समानता और समावेशन पर  रोटरी क्लब का डिस्ट्रिक्ट सेमिनार*
Uncategorized

*रांची स्थित विविधता, समानता और समावेशन पर  रोटरी क्लब का डिस्ट्रिक्ट सेमिनार*

Share
Share

*सभी को अपनाने और मिलने से बना है भारत : रौशन शमीम*

*हमें शान्ति के नये रास्ते भी तलाशने होंगे – अजय छाबड़ा*

रोटरी क्लब रांची ने रविवार को स्वर्णभूमि बैंक्वेट रांची में विविधता, समानता और समावेशन पर डिस्ट्रिक्ट सेमिनार का आयोजन किया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश रौशन शमीम दलवी, डिस्ट्रिकट गवर्नर संदीप ठाकुर, प्रोजेक्ट चेयरमेन मुकेश तनेजा क्लब अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, मानिंद सचिव हितेश भगत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

डिस्ट्रिकट गवर्नर संदीप ठाकुर ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य देश की वर्तमान परिस्थितियों और आनेवाली चुनौतियों से निपटने के लिए रोटरी की तैयारियों से सभी को अवगत कराना। मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश रौशन शमीम दलवी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा समाज आज भी कई वजहों से बंटा हुआ है। जिसमें जाति, रंग, धर्म, दिव्यांगता और क्षेत्रवाद मुख्य है। भारत देश में इस तरह की स्थिति का होना आश्चर्यजनक हैं, क्योंकि हमारी परंपरा सदा सबको अपनाने वाली रही है। मंगोलियन, यहूदी, क्रिश्चियन, पारसी, सिंधी, तिब्बती, मुस्लिम सभी को इस देश ने अपनाया।

सभी के मिलने से कारवां बनता गया। भारत ऐसे ही बना है। प्रोजेक्ट चेयरमेन मुकेश तनेजा ने कहा कि रोटरी में हम जो कुछ भी करते हैं, उसमें विविधता, समानता और समावेशन का अनुकरण और समावेश होना चाहिए। प्रोगाम कॉर्डिनेटर मनोज तिवारी ने कहा कि एक विविध, न्यायसंगत और समावेशी संस्कृति के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए एकजुट होकर स्थायी परिवर्तन लाने का प्रयास करने की जरूरत है। डिस्ट्रीक रोटरी ट्रेनर पूर्व गवर्नर आर भारत ने कहा कि हम विविधता को महत्व देते हैं। इसलिए उम्र, जाति, नस्ल, रंग, अक्षमता, शैली, धर्म, आस्था, सामाजिक आर्थिक स्थिति, संस्कृति, भाषा, लिंग से परे होकर सभी पृष्ठभूमि के लोगों के योगदान को स्वीकारते हैं। रोटरी सभी पहलुओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम एक समावेशी संस्कृति बनाने का प्रयास करते हैं। सेमिनार में पूर्व गवर्नर संदीप नारंग, अजय छाबड़ा, जोगेश गंभीर, रोनी डीकोस्टा, मास्टर ऑफ शिरोमणि शाहिद पॉल,राजीव मोदी, बिंदु सिंह, विवेक कुमार, राजन गंडोत्रा, प्रतिम बनर्जी, एसपी बागड़िया, विपिन चाचन, शिल्पी चाचन, असिस्टेंट गवर्नर अनंत सिन्हा, हेमंत गुप्ता, अजयदीप वाधवा, एसके मल्होत्रा, भंडारी लाल, सुमित अग्रवाल, रेखा सिंह, हरमिंद्र सिंह, आदित्य मल्होत्रा, अमित अग्रवाल, विनय छापड़िया, संजय कश्यप, प्रदीप चड्ढा, प्रदीप बहल, गिरीश अग्रवाल, लोकेश साहू, गौरव बागराय उपस्थित थे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Uncategorized

दीपोत्सव के रंग में रंगा आरोग्यम नर्सिंग कॉलेज, रंगोली प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

भगवान श्रीराम और माता सीता की रंगोली को मिला पहला स्थान, नर्सों...

Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

गुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

हजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...