Uncategorized

*सेंट्रलाइज्ड किचन स्थापित करने हेतु हुआ भूमि पूजन*
=============

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: *रामगढ़ जिले के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे लगभग 50,000 बच्चों को ताज़ा एवं गर्म भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेंट्रलाइज्ड किचन स्थापित करने हेतु सीसीएल, अक्षय पात्र संस्था एवं जिला प्रशासन के बीच एमओयू किया गया है। इसी क्रम में रविवार को रामगढ़ शहर अंतर्गत कथा क्षेत्र में किचन के निर्माण हेतु चयनित किए गए स्थल पर भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय सांसद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र श्री जयंत सिन्हा, उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा, उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा, सीसीएल दरभंगा हाउस, जीएम सीएसआर श्री लादी बालकृष्ण सहित अन्य ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।*

*सीसीएल द्वारा सीएसआर के तहत 15 करोड़ के निर्माण एवं 7 करोड़ के परिचालन लागत से सेंट्रलाइज्ड किचन की स्थापना जिले में की जाएगी।**कार्यक्रम के दौरान माननीय सांसद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र श्री जयंत सिन्हा ने कहा कि सेंट्रलाइज किचन के माध्यम से ना केवल सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को ताजा एवं पौष्टिक भोजन मिलेगा बल्कि उनकी रूचि पढ़ाई में भी बढ़ेगी। इस कार्य के लिए माननीय सांसद ने सीसीएल, अक्षय पात्र संस्था एवं जिला प्रशासन की सराहना की वहीं उन्होंने जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की बात कही।**कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा ने सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए विभिन्न कार्यों का जिक्र करते हुए मिड डे मील योजना के महत्व व इसके माध्यम से बच्चों को होने वाले फायदे के प्रति जानकारी दी वहीं उन्होंने सेंट्रलाइज्ड किचन के निर्माण के उपरांत जिले के बच्चों को होने वाले फायदे के प्रति भी सभी को जानकारी दी। मौके पर उपायुक्त ने सेंट्रलाइज्ड किचन की परिकल्पना को धरातल पर उतारने में किए गए सहयोग के लिए माननीय सांसद, सीसीएल, अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की वहीं उन्होंने सभी से कहा कि जिला प्रशासन का यह उद्देश्य होगा कि योजनाबद्ध तरीके से जल्द से जल्द सेंट्रलाइज किचन का निर्माण कार्य पूर्ण करा कर बच्चों को लाभान्वित करने का कार्य किया जा सके।**कार्यक्रम के दौरान अक्षय पात्र फाउंडेशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री व्योमपद दास के द्वारा अक्षय पात्र फाउंडेशन के उद्देश्यों एवं शिक्षा के क्षेत्र में फाउंडेशन के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सभी को विस्तार से जानकारी दी गई वहीं जीएम सीएसआर सीसीएल श्री लादी बालकृष्ण ने भी सेंट्रलाइज किचन के माध्यम से बच्चों को मिलने वाले फायदे एवं इसके महत्व के प्रति सभी को जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...

Uncategorized

*रजरप्पा बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में दो लोग की दर्दनाक मौत,पतरातू के दो रेलवेकर्मी लोकॉपायलट घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में...

Uncategorized

*भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस होमगार्ड के जवान सहित एक अन्य घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस...

Uncategorized

पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लगाए जनता दरबार में कही समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य

Khabar365newsबड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय...