Uncategorized

*उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आधारभूत संरचनाओं एवं विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक*===========

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट मंसूर खान ब्यूरो के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: *आधारभूत संरचना एवं विभिन्न परियोजनाओं के तहत सोमवार को उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।**भारतमाला परियोजना के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित परियोजना निदेशकों से अब तक हो चुके कार्यों की जानकारी ली जिसके उपरांत उन्होंने जमीन अधिग्रहण के उपरांत मुआवजे के भुगतान के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके साथ ही उपायुक्त ने भारतमाला परियोजना के तहत गोला ओरमांझी मार्ग एवं गोला जैनामोड़ मार्ग के कार्यों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए वही बरलांगा कसमार सड़क निर्माण के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में कार्य प्रगति की जानकारी लेने के उपरांत शत प्रतिशत मुआवजे का भुगतान सुनिश्चित करने के संबंध में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सांडी-रजरप्पा मार्ग में बाकी बचे कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।**बैठक के दौरान उपायुक्त ने जुडको, पथ निर्माण विभाग, पीवीयूएनएल, टिस्को, सीसीएल सहित अन्य परियोजनाओं के अधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए एफआरए, एनओसी, जमीन अधिग्रहण सहित लंबित मामलों की जानकारी लेने के उपरांत जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए उनके निष्पादन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं में अधिग्रहित किए गए जमीन के लंबित मुआवजे के भुगतान की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया।**उपायुक्त ने अंचलवार अंचल अधिकारियों से उनके उनके क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं में भूमि सहित अन्य मामलों के तहत हो कार्यों की जानकारी लेने के उपरांत मामलो पर कार्रवाई करते हुए ससमय उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया।**समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी परियोजनाओं के अधिकारियों को किए जा रहे कार्यों के दौरान आने वाली समस्याओं से जिला प्रशासन को नियमित रूप से अवगत कराने का निर्देश दिया।**बैठक के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, भू अर्जन पदाधिकारी, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधक, जिला स्तरीय अधिकारियों, अंचल अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
Uncategorized

न्यायाधिकरण का अहम निर्णय: सेंट जेवियर्स स्कूल का आदेश निरस्त, छात्र को राहत

Khabar365news राँची/हजारीबाग: झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण, राँची ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में हजारीबाग...

Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...