Uncategorized

*आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्रीय संचार ब्यूरो, रांची/दुमका द्वारा रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ*=======*■ अपर महानिदेशक एवं उपायुक्त रामगढ़ ने संयुक्त रूप से किया प्रदर्शनी का उद्घाटन*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट मंसूर खान ब्यूरो के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़ तीन दिवसीय प्रदर्शनी में बच्चों व बड़ों सहित सभी वर्ग के लोगों के लिए सीखने को बहुत कुछ।अपर महानिदेशक, केंद्रीय संचार ब्यूरो रांची व पत्र सूचना कार्यालय एवं आरएनआई श्री अखिल कुमार मिश्रा। केंद्रीय संचार ब्यूरो रांची द्वारा रामगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी जिले वासियों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में जानकारियां प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर**———उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा।

*===========रामगढ़: *आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्रीय संचार ब्यूरो, रांची/दुमका द्वारा रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी कार्यक्रम का सोमवार को अपर महानिदेशक केंद्रीय संचार ब्यूरो रांची/दुमका, पत्र सूचना कार्यालय, रांची एवं आरएनआई श्री अखिल कुमार मिश्रा एवं उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा के द्वारा उद्घाटन किया गया।**कार्यक्रम के दौरान अपर महानिदेशक श्री अखिल कुमार मिश्रा ने उपस्थित बच्चों/युवाओं व अन्य लोगों को केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा आयोजित प्रदर्शनी की विशेषताओं की जानकारी देते हुए सभी से अपने अभिभावकों सहित क्षेत्र के अन्य लोगों को प्रदर्शनी के बारे में जानकारी देने की अपील की वहीं उन्होंने 3 दिनों तक चलने वाले प्रदर्शनी कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सभी को प्रेरित किया।

मौके पर उन्होंने प्रदर्शनी कार्यक्रम के थीम यथा अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष, विश्व गौरैया दिवस सहित अन्य के महत्व के प्रति सभी को जानकारी दी।**कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त, रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा रामगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी कार्यक्रम रामगढ़ जिले के लोगों के लिए गर्व की बात है वहीं उन्होंने कार्यक्रम के दौरान आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों/ झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र करते हुए उनसे प्रेरणा लेने की अपील की वही उन्होंने विश्व गौरैया दिवस, विश्व प्रसन्नता दिवस सहित तीन दिवसीय प्रदर्शनी कार्यक्रम के दौरान मनाए जाने वाले विभिन्न दिवसों की जानकारी देते हुए सभी से कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की। मौके पर उपायुक्त ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी कार्यक्रम के थीम अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष पर विशेष जोर देते हुए इसके माध्यम से कुपोषण को दूर करने एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मोटे अनाज के फायदों की जानकारी पहुंचाने की सभी से अपील की।**कार्यक्रम के दौरान कार्यालय प्रमुख, केंद्रीय संचार ब्यूरो रांची श्री शाहिद रहमान के द्वारा स्वागत भाषण देने के क्रम में सभी को तीन दिवसीय प्रदर्शनी कार्यक्रम के दौरान आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने सभी को विश्व गौरैया दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लोगों द्वारा अपनाए जाने वाले उपायों जिनसे देश में गौरैया की संख्या को बढ़ाई जा सकती है के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।**इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में अपर महानिदेशक एवं उपायुक्त को मोमेंटो देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया वही अपर महानिदेशक एवं उपायुक्त ने कार्यक्रम के दौरान आयोजित सेल्फी अभियान ने भी हिस्सा लिया। इसके साथ अपर महानिदेशक एवं उपायुक्त के द्वारा तीन दिनों तक चलने वाले प्रदर्शनी कार्यक्रम एवं इससे संबंधित विभिन्न थीम के प्रति जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।**कार्यक्रम के दौरान धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार ने अपर महानिदेशक एवं उपायुक्त का अपना बहुमूल्य समय कार्यक्रम में देने के लिए उनका धन्यवाद किया वहीं उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, जिले वासियों, विद्यार्थियों, युवाओं आदि को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी में बढ़ चढ़कर भाग लेने एवं प्रदर्शनी के माध्यम से कुछ सीखने के लिए शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने सभी का धन्यवाद किया।*केंद्रीय संचार ब्यूरो को IQAC रामगढ़ कॉलेज ، रामगढ़ का भी लगातार सहयोग प्राप्त हो रहा है।रामगढ़ कॉलेज की प्रिंसिपल इंचार्ज प्रोफेसर रेखा जी, प्रोफेसर रत्ना पांडे जी तथा प्रोफेसर अनामिका भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं और उन्हें भी शाल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा सेल्फी बूथ पर डीसी मैडम के साथ उन्होंने सेल्फी खिंचवाया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...