ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा उनके जन्मदिवस के अवसर पर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने पीटीपीएस पतरातू स्थित विधायक कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर “सेवा ही संकल्प – जनसेवा, प्रभु सेवा” अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। अभियान के अंतर्गत सेवा, सुशासन, स्वच्छता, स्वच्छ दान, जनकल्याण तथा युवाओं में सेवा भाव जागृत करने के उद्देश्य से विधानसभा एवं प्रखंड स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सार्वजनिक सेवा यात्रा प्रारंभ की थी। लगभग 25 वर्षों की इस जनसेवा यात्रा को समर्पित यह अभियान कार्यकर्ताओं को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ने का माध्यम बनेगा।
विधायक ने कहा कि अभियान के दौरान केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों के बीच विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं “मेरे सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सरकारी एवं निजी विद्यालयों में चित्रकला, भाषण, निबंध तथा अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विद्यार्थियों को सेवा, समर्पण और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने बताया कि “नमो सेवा” के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन एवं सार्वजनिक सेवा से जुड़ी प्रेरणादायक कहानियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। वहीं “सेवा सेतु” अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन एवं सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
अभियान के दौरान प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर रंगोली, स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम तथा सामाजिक सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 17 अक्टूबर को “सुशासन सेवा संवाद” कार्यक्रम के माध्यम से पंचायत एवं स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
विधायक श्री चौधरी ने बताया कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती तथा 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर स्वावलंबन, सादगी और स्वच्छता विषयक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में भाजपाई दिनेश प्रसाद,धर्मेंद्र सिंह,बडकागांव विधान सभा माननीय विधायक कार्यालय प्रभारी सह भाजपाई चन्दन कुमार, संतोष शर्मा,राकेश सिन्हा,मुखिया किशोर कुमार महतो,गणेश कुमार ठाकुर, मनोज महादानी, रंजीत तिवारी, मनोज वर्मा,नंदकिशोर महतो,गोविंद महतो,मुकेश कुमार,सुमित कुमार, जानकी मुंडा,राहुल राज,अविनाश कुमार,पंकज कुमार,आनंद कुमार,आकाश कुमार,मनीष कुमार,सुनील कुमार,दिलीप कुमार,मोहित ठाकुर,सिकंदर कुमार,राहुल कुमार,गौरी शंकर कुमार,अजय कुमार हाजी, संजय ठाकुर,निखिल सिंह,राम बाबू चौधरी,पंकज कुमार, परमानंद कुमार,विजय वर्मा,चमरू महतो,राम जीवन राम,रुपेश कुमार सहित दर्जनों भाजपाई सह देशप्रेमी मौजूद थे I

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अभिभावकों से प्राप्त शिकायतों के आलोक में उपायुक्त ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु निरीक्षण में कई अनियमितताएं सामने आने...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

जय बाबा बुचा बांध ट्रस्ट ने सैकड़ो गरीब महिलाओं के बीच बाटी साड़ी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू् स्थित बुचा बांध परिसर में...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

लोहरदगा में कट्टा दिखाकर QR कोड से 3500 की वसूली, 2500 रुपये लौटाए

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में हथियार दिखाकर एक व्यक्ति से QR कोड के जरिए...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

HEC सेक्टर-2 में चोरी का आतंक, सामान के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार

Khabar365newsरांची। HEC सेक्टर-2 इलाके में चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने...