रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पालू बड़ा तालाब में गुरुवार रात बड़ी संख्या में मरी हुई मछली पानी में तैरते हुए दिखी इसकी जानकारी पतरातू पुलिस को दी गई इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की दूसरी ओर संतोष कुमार मुंडा द्वारा मत्स्य पदाधिकारी रामगढ़ को भी पत्र लिखकर जानकारी दी गई की तालाब में किसी अज्ञात व्यक्ति ने जहर डाल दिया है
जिससे मछलियां मर गई। उन्होंने क्षतिपूर्ति दोषी व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। संतोष कुमार मुंडा ने पत्र में जिक्र किया है कि उसने 9 अगस्त को तालाब खुला डाक द्वारा 1 लाख 39 000 हजार रुपए में लिया था। और 80 किलो वीजा मछली तालाब में डाले थे।
Leave a comment