हजारीबाग

कटकमसांडी में मक्का फसल की कटनी प्रयोग संपन्न, बीडीओ पूजा कुमारी की सक्रियता ने बढ़ाया भरोसा

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी(हजारीबाग)। कटकमसांडी प्रखंड के ग्राम कटकमसांडी में मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को मक्का फसल का फसल कटनी प्रयोग (CCE) नियमानुसार संपन्न कराया गया। फसल कटनी प्रयोग भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के सीनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर श्री नितिन मिलन एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी के नेतृत्व में किया गया।
फसल कटनी के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं किसानों की मौजूदगी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत मक्का फसल की कटाई कर उत्पादन का आकलन किया गया। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनीराम महतो, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी रामचंद्र यादव, फसल बीमा कंपनी के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रामेश्वर दांगी सहित किसान जनार्दन पांडेय, आदित्य पांडे एवं लव कुमार उपस्थित रहे।

फसल कटनी प्रयोग के दौरान बीडीओ पूजा कुमारी की सक्रियता, तत्परता और मौके पर मौजूद रहकर पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की पहल विशेष रूप से देखने को मिली। किसानों से संवाद करते हुए उन्होंने कृषि संबंधी कार्यों में पारदर्शिता और निर्धारित प्रक्रिया के पालन पर जोर दिया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी की कार्यशैली में जोश, जिम्मेदारी और जमीनी स्तर पर काम करने की प्रतिबद्धता साफ नजर आई। प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ कृषि एवं किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की निगरानी में उनकी सक्रिय भागीदारी से क्षेत्र के किसानों में भी सकारात्मक संदेश गया है।
फसल कटनी प्रयोग के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग फसल उत्पादन के आकलन तथा फसल बीमा सहित कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण आंकड़े तैयार करने में किया जाता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन से संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय भी देखने को मिला।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

पदमा पुलिस की शानदार कार्रवाई, चोरी की गाय बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsथाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में टीम की सक्रियता से वाहन...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस की तत्परता से मानसिक रूप से कमजोर युवक सकुशल बरामद

Khabar365newsथाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता से परिवार को मिली बड़ी राहत...

हजारीबाग

फौजान अहमद की अगुवाई में पुलिस का धांसू एक्शन, अपहरण कांड का खुलासा

Khabar365newsपानीमाको जंगल में अपहरण और फिरौती मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, तकनीकी...

हजारीबाग

16 घंटे से अंधेरे में हजारीबाग! चक्रवाती मौसम ने खोली बिजली व्यवस्था की पोल

Khabar365newsकहीं पोल गिरे, कहीं तार टूटे, कई इलाकों में बिजली गुल; पर्याप्त...