ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू प्रखंड मुख्यालय में ‘सेवा सेतु अभियान’ शिविर आयोजित, विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा—अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातु प्रखंड मुख्यालय परिसर में पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन का 25 वर्ष पूरा होने पर सेवा संकल्प अभियान 2026 चलाया गया। इसके अंतर्गत पतरातू प्रखंड मुख्यालय परिसर में सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वारा का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत सेवा सुशासन और जन कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया।

इस शिविर में आम नागरिकों को योजनाओं की जानकारी, आवेदन की प्रक्रिया लोगों की समस्याओं और आवश्यकताओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। मौके पर विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि सेवा सेतु जैसे शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकार और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना और लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचने की प्रक्रिया को आसान बनाना है।

सेवा ही संकल्प की भावना के साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना एक सामूहिक जिम्मेवारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पतरातू मंडल भाजपा अध्यक्ष रंजन भगत ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेंद्र महतो, जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला, राजाराम प्रजापति, वारिस खान, अजय पासवान, युवा नेता किशोर महतो, गणेश ठाकुर,नूतन महतो, सोनू शौर्य, शैलेंद्र पटेल पंकज सिंह, अवधेश सिंह, राहुल सिंह, रितेश ठाकुर, अमित गिरी, सुखदेव महतो, डब्लू पांडेय , रेशमी देवी, मंटू सोनी, रामचंद्र मुंडा, महेंद्र गोप आदि कई मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीटीपीएस कॉलेज में सीआईएसएफ ने दिया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण।

Khabar365newsबच्चों एवं शिक्षकों को पटाखों से बचाव के बताए उपाय। रिपोर्ट –...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंगरांची

जामताड़ा DC के जनता दरबार में पहुंची ‘मृत’ महिला, पेंशन चालू कराने की मांग

Khabar365newsजामताड़ा। जामताड़ा उपायुक्त के जनता दरबार में उस समय अजीब स्थिति बन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

योगा टीचर का पार्थिव शरीर रांची लाने की कवायद तेज,

Khabar365news\वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले (Ranchi yoga teacher dies...