हजारीबाग

नई शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षण में बदलाव जरूरी : विंध्याचल पाण्डे

Share
Share
Khabar365news

डायट हजारीबाग में कक्षा 9-12 के शिक्षकों का तीन दिवसीय CPD आवासीय प्रशिक्षण, JCERT टीम ने किया अनुश्रवण

हजारीबाग। नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं शिक्षकों के सतत व्यावसायिक विकास को लेकर झारखंड राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (JCERT), रांची के निर्देश पर राज्य के सभी संवर्ग के शिक्षकों के लिए CPD (Continuous Professional Development) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), हजारीबाग में कक्षा 9 से 12 संवर्ग के शिक्षकों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति-2020 को आधार बनाकर Cohort के अनुसार शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों की क्षमता एवं दक्षता को और अधिक मजबूत करना तथा बदलते शैक्षणिक परिवेश के अनुरूप शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में आवश्यक बदलाव लाना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुश्रवण के लिए JCERT, रांची द्वारा गठित टीम के तहत उपनिदेशक श्री विंध्याचल पाण्डे एवं SRG श्री अतुलानंद ने डायट हजारीबाग पहुंचकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, संचालन व्यवस्था एवं प्रतिभागियों की सहभागिता का बारीकी से जायजा लिया।
अनुश्रवण के दौरान उपनिदेशक श्री विंध्याचल पाण्डे ने प्रतिभागी शिक्षकों को प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 केवल पाठ्यक्रम में बदलाव तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके अनुरूप शिक्षण विधियों में भी सकारात्मक परिवर्तन लाना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान एवं नई तकनीकों को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया।
प्रतिभागियों से लिया प्रशिक्षण का फीडबैक
वहीं SRG श्री अतुलानंद ने प्रशिक्षण कक्षों में जाकर प्रतिभागी शिक्षकों से सीधे संवाद किया और प्रशिक्षण को लेकर उनका फीडबैक लिया। उन्होंने शिक्षकों की जिज्ञासाओं एवं अनुभवों को जाना तथा JCERT द्वारा शिक्षकों के क्षमता संवर्धन एवं व्यावसायिक विकास के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की।
उन्होंने शिक्षकों को प्रशिक्षण के अवसर का अधिकतम लाभ उठाने तथा इसे अपने विद्यालयों में शिक्षण प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक श्री पाण्डे ने डायट हजारीबाग में प्रशिक्षण कार्यक्रम के विधिवत संचालन, बेहतर प्रबंधन एवं सुव्यवस्थित संस्थागत व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने प्रशिक्षण में जुटे संस्थान के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए इसी प्रकार बेहतर कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर डायट परिसर में सकारात्मक एवं सीखने का वातावरण देखने को मिला। शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
मौके पर डायट के संकाय सदस्य रंजीत वर्मा, प्रकाश कुमार, शिव कुमार प्रसाद, महेंद्र गुप्ता, अरविंद कुमार, अनिता कुमारी एवं प्रीति बाला खलखो सहित शिक्षकेतर कर्मियों में अरविंद पाठक, मनीषा बक्शी, कल्याणी चौधरी, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

सिलेंडर चोरी कांड का कोर्रा पुलिस ने किया शानदार खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार—दो गैस सिलेंडर बरामद

Khabar365newsहजारीबाग। कोर्रा थाना पुलिस ने सिलेंडर चोरी के मामले का त्वरित अनुसंधान...

हजारीबाग

पदमा पुलिस की शानदार कार्रवाई, चोरी की गाय बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsथाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में टीम की सक्रियता से वाहन...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस की तत्परता से मानसिक रूप से कमजोर युवक सकुशल बरामद

Khabar365newsथाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता से परिवार को मिली बड़ी राहत...