हजारीबाग

हजारीबाग में डिज्नीलैंड मेले का भव्य शुभारंभ, उद्घाटन के साथ उमड़ी लोगों की जबरदस्त भीड़

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व के उल्लास के बीच गांधी मैदान, मटवारी में रविवार को डिज्नीलैंड मेला सह प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन उप आरक्षी अधीक्षक अमित कुमार ने किया। उद्घाटन के साथ ही मेला परिसर लोगों की भारी भीड़ से गुलजार हो उठा। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक झूले, मनोरंजन के साधन और देश के विभिन्न राज्यों से आए हस्तशिल्प एवं घरेलू उत्पादों ने मेले की रौनक को और भी बढ़ा दिया।
यह भव्य आयोजन प्रतिभा सेवा संस्था, रैनार, नालंदा एवं शिव शक्ति दुर्गा पूजा ट्रस्ट, हजारीबाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार मेले का उद्देश्य सिर्फ व्यवसाय करना नहीं, बल्कि हजारीबाग के बेरोजगार युवक-युवतियों को गरीबी उन्मूलन की दिशा में आत्मनिर्भर बनाने के लिए अवसर उपलब्ध कराना भी है। इसके साथ ही देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले कारीगरों को अपनी उत्कृष्ट एवं पारंपरिक वस्तुओं की बिक्री के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करना है।

मेले में असम का बांस शिल्प, बनारसी साड़ी, राजस्थानी अचार, पंजाबी जूती, गुजराती एवं कश्मीरी वस्तुएं, क्रोशिया, कालीन तथा आकर्षक खिलौने लोगों के लिए विशेष आकर्षण बने हुए हैं। खरीदारी के साथ खान-पान के शौकीनों के लिए भी चाट-चौमीन, पिज्जा-बर्गर, गोलगप्पे, आइसक्रीम समेत कई लजीज व्यंजनों की व्यवस्था की गई है।
बच्चों से लेकर बड़ों तक के मनोरंजन के लिए मेले में सुनामी झूला, मिकी माउस, ब्रेक डांस, ड्रैगन ट्रेन, टावर, सन मून और वाटर बोट जैसे रोमांचक झूले लगाए गए हैं। वहीं आयोजकों के अनुसार मेले का विशेष आकर्षण 360 शो और अद्भुत वाटर फॉल है, जिसे देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। त्योहारों के इस मौसम में मेला हजारीबागवासियों के लिए मनोरंजन, खरीदारी, स्वाद और रोमांच का शानदार संगम बनकर सामने आया है।
दर्शकों की सुरक्षा को लेकर भी आयोजकों ने विशेष इंतजाम किए हैं। पूरे मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशामक यंत्र, सिक्योरिटी गार्ड, बाउंसर एवं वॉलंटियर तैनात किए गए हैं, ताकि परिवार के साथ आने वाले लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिल सके।
मेले के शुभारंभ के मौके पर उमड़ी भीड़ ने आयोजन की भव्यता को और खास बना दिया। बच्चों में झूलों को लेकर उत्साह दिखा, वहीं महिलाओं और युवाओं ने विभिन्न राज्यों से आए आकर्षक उत्पादों की जमकर खरीदारी की। आयोजकों ने हजारीबागवासियों से सपरिवार मेले में पहुंचने और इस भव्य आयोजन का आनंद उठाने की अपील की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

5 अक्टूबर को हजारीबाग में छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित

Khabar365news डीवीसी की 132 केवी कोनार–बरही लाइन में होगा महत्वपूर्ण कार्य, सुबह...

हजारीबाग

हॉस्पिटल व नर्सिंग होम की व्यवस्था होगी सख्त, नियमों की अनदेखी पर कस सकता है शिकंजा

Khabar365newsबैठक की कार्यसूची में 8 अहम बिंदु शामिल, रजिस्ट्रेशन से लेकर फायर...

हजारीबाग

कनहरी हिल में चोरी की स्कूटी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की मुस्तैदी से चोरों की कोशिश नाकाम

Khabar365newsकनहरी ओवरब्रिज के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी...

हजारीबाग

एचजेडबी आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने मधुबन में लगाया मेगा मेडिकल कैंप

Khabar365newsविशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों, श्रद्धालुओं व तीर्थयात्रियों की जांच कर दिया निःशुल्क...