हजारीबाग

नगवां टोल प्लाजा पर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर चला कार्रवाई का डंडा, 75 हजार का चालान

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। शहर में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस और जिला परिवहन कार्यालय की संयुक्त टीम ने मंगलवार को नगवां टोल प्लाजा क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान नो-पार्किंग जोन में नियमों का उल्लंघन कर खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 75 हजार रुपये का चालान काटा गया। कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

अभियान के दौरान टीम ने नगवां टोल प्लाजा एवं आसपास के क्षेत्रों में सड़क किनारे तथा नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों की जांच की। कई वाहन सड़क के किनारे इस तरह खड़े पाए गए, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था और दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। ऐसे वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया।

इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करने की सख्त हिदायत दी गई। अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा करने से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है और आम राहगीरों के साथ-साथ अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अभियान में यातायात थाना प्रभारी अनूप प्रसाद और मोटरयान निरीक्षक रवीना कुमारी की सक्रिय भूमिका विशेष रूप से देखने को मिली। दोनों अधिकारियों के नेतृत्व एवं समन्वय से अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया गया। यातायात व्यवस्था को लेकर लगातार की जा रही ऐसी कार्रवाई से शहर में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ सड़क पर अनुशासन कायम करने में भी मदद मिल रही है।

अभियान में रोड सेफ्टी मैनेजर संतोष कुमार समेत यातायात पुलिस के जवान मौजूद रहे। टीम ने स्पष्ट किया कि नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य महज जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता पैदा करना है। अनूप प्रसाद और रवीना कुमारी की सक्रियता एवं प्रभावी कार्रवाई से यह संदेश साफ है कि सड़क सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था को लेकर विभाग पूरी गंभीरता के साथ काम कर रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

फेयर प्राइस डीलरों की समस्याओं को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल

Khabar365newsहजारीबाग, 6 अक्टूबर 2026। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन, हजारीबाग...

हजारीबाग

दुर्गापूजा को लेकर चुरचू थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

Khabar365newsथाना प्रभारी कुमार अश्विनी ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक...

हजारीबाग

पदमा में चोरी का जोरदार खुलासा, पुलिस ने शातिर आरोपी को दबोचा; लाखों के सामान के साथ स्कूटी बरामद

Khabar365newsहजारीबाग। पदमा ओपी क्षेत्र में चोरी की वारदात का पुलिस ने महज...

हजारीबाग

हजारीबाग में डिज्नीलैंड मेले का भव्य शुभारंभ, उद्घाटन के साथ उमड़ी लोगों की जबरदस्त भीड़

Khabar365newsहजारीबाग। दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व के उल्लास के बीच गांधी मैदान,...