रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू प्रखंड के ग्राम कटिया बस्ती पंचायत अंतर्गत कटिया चौक न्यू मार्केट टेकर स्टैंड में डीएमएफटी फंड के माध्यम से प्रस्तावित पीसीसी निर्माण कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम कटिया बस्ती पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो ने की, जबकि मंच संचालन भाजपा नेता गणेश कुमार ठाकुर ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी एवं क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य राजाराम प्रजापति की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना एवं शिलापूजन कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा कि कटिया बस्ती पंचायत अंतर्गत कटिया चौक न्यू मार्केट टेकर स्टैंड में पीसीसी निर्माण कार्य होने से नीचे बाजार से ऊपर बाजार तक सड़क किनारे सब्जी की दुकान लगाने वाले दुकानदारों को व्यवस्थित स्थान मिल सकेगा। सड़क पर दुकानें लगने के कारण वाहनों के आवागमन में जाम की समस्या उत्पन्न होती थी। पीसीसी निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सब्जी विक्रेताओं को व्यवस्थित रूप से दुकान लगाने के लिए स्थान उपलब्ध होगा, जिससे सड़क पर लगने वाले जाम की समस्या से काफी हद तक समाधान मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि इस निर्माण कार्य को लेकर पंचायत स्तर पर पहल की गई है और कार्य पूर्ण होने के बाद स्थानीय दुकानदारों के साथ-साथ आम लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही न्यू मार्केट क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने में भी मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य अनीता जैन, उप मुखिया नंदकिशोर महतो, वार्ड सदस्य कन्हैया प्रसाद, रणधीर कपूर, तेरुश देवी, निर्मल जैन महावीर अग्रवाल, संजीव सिंह, अरविंदम नायक राजीव कुमार पाठक, सुखन महतो, अनिल सिंह किरण देवी, पारिजात कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, आनंद कुमार महतो, सिकंदर महतो, मोहित ठाकुर, उज्जवल कुमार रंजीत कुमार अनिल महतो, सुखन सिंह विजय कुमार वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डीएमएफटी फंड से होने वाला यह कार्य स्थानीय लोगों के लिए उपयोगी होगा तथा न्यू मार्केट क्षेत्र में आवागमन एवं बाजार व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करेगा।
Leave a comment