रिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू प्रखंड के कोतो पंचायत में विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया निधि सिंह को आमंत्रित नहीं किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई है। मुखिया ने विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।निधि सिंह ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके बावजूद पंचायत में योजनाओं के शिलान्यास जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया को सूचना तक नहीं देना जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा है।उन्होंने कहा कि पंचायत की जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है। उन्होंने उपायुक्त महोदय से इस गंभीर विषय पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की है।
Leave a comment