BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बिरहोर समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, कोतो में दोना-पत्तल इकाई का शिलान्यास

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

डीएमएफटी मद से रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड अंतर्गत कोतो पंचायत में बिरहोर पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) समुदाय के लिए दोना-पत्तल इकाइयों के निर्माण हेतु हॉल कक्ष एवं दुकान निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। माननीय विधायक बड़कागांव रोशन लाल चौधरी ने नारियल फोड़कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर योजना का शुभ शिलान्यास किया।

इस महत्वपूर्ण योजना का निर्माण कार्य ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, रामगढ़ के माध्यम से कराया जा रहा है। योजना की प्राक्कलित राशि लगभग 12 लाख रुपये है। इस इकाई के निर्माण से बिरहोर समुदाय के लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी पारंपरिक आजीविका को मजबूत करने में सहायता मिलेगी।

शिलान्यास के अवसर पर विधायक श्री रोशन लाल चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के वंचित एवं जरूरतमंद समुदायों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की योजनाओं से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और वे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

कार्यक्रम में जिला पार्षद सह सांसद प्रतिनिधि राजाराम प्रजापति, भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष अजय पासवान, कटिया पंचायत के मुखिया किशोर महतो, भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री ज्योति सिंह, योगेश दांगी, आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो, आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य अशोक पाठक, आजसू पार्टी के प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष बृजेश सिंह, आजसू पार्टी जिला सह सचिव अजय रवि सहित कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

न्यू मार्केट टेकर स्टैंड में डीएमएफटी फंड से पीसीसी निर्माण कार्य का शिलान्यास

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कटिया बस्ती...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

योजनाओं के शिलान्यास में मुखिया की अनदेखी, निधि सिंह ने जताई नाराजगी

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के कोतो पंचायत में विभिन्न...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

देवघर: शिवगंगा से अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

Khabar365newsदेवघर जेपी पत्रकारगणेश पूजा के दौरान खोरादाह में हुए गोलीकांड के मामले...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंगरांची

शहरग्राम के गुरु शिष्य स्टोन वर्क क्रेशर को लेकर उठे सवाल, रात में संचालन और प्रदूषण की शिकायत; जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम गांव...