ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

सूचना का अधिकार नागरिकों का सशक्त हथियार : रामेश्वर गोप

Share
Share
Khabar365news

पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लोगों से की जागरूक होने की अपील

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

सूचना का अधिकार दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण शिक्षा जागरण मंच के सचिव रामेश्वर गोप ने आम नागरिकों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने तथा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार कानून लोकतंत्र को मजबूत बनाने, सरकारी कार्यों में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

रामेश्वर गोप ने कहा कि इस अधिनियम के तहत नागरिक सरकारी विभागों एवं सार्वजनिक संस्थानों से विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों, सरकारी खर्चों और प्रशासनिक निर्णयों से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सामान्यतः सूचना उपलब्ध कराने के लिए 30 दिनों की समय-सीमा निर्धारित है। वहीं, जीवन एवं स्वतंत्रता से संबंधित मामलों में 48 घंटे के भीतर सूचना देने का प्रावधान है। आवेदन शुल्क सामान्यतः 10 रुपये है, जबकि गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के आवेदकों को नियमानुसार शुल्क से छूट दी गई है।

उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में सूचना उपलब्ध नहीं कराने या बिना उचित कारण सूचना देने से इनकार करने पर संबंधित लोक सूचना अधिकारी के विरुद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इसके अंतर्गत प्रतिदिन 250 रुपये की दर से अधिकतम 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान है।

रामेश्वर गोप ने आम जनता, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए सूचना का अधिकार कानून का सदुपयोग करें। उन्होंने कहा कि जब नागरिक जागरूक होंगे, तभी प्रशासन में जवाबदेही बढ़ेगी और एक पारदर्शी व्यवस्था का निर्माण संभव होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveCrimeJamtadaJharkhand

जामताड़ा में महिला की हत्या के मामले में पिता गिरफ्तार

Khabar365newsजामताड़ा, झारखंड – कपिल देव दास जामताड़ा। जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

​’खोई हुई और भूली हुई चीज़ों की खोज’ बनेगा इस वर्ष दुर्गा पूजा का मुख्य आकर्षण

Khabar365news​त्रिकोण हवन कुंड दुर्गा पूजा समिति, यूनिवर्सिटी पार्किंग स्थल, सुभाष चौक, रांची...

ActiveJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

तमाड़ में गोम्हा संगे करम मिलानोर समारोह, 70 गांवों के पुरान समाज के लोग जुटे

Khabar365newsतमाड़। तमाड़ प्रखंड के जादोडीह, मारधान स्थित मैदान में पुरान जनजातीय समाज...