अरविंद कुमार बोकारो
बोकारो। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 41वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। प्रतियोगिता में बोकारो के खिलाड़ी साहिल और कृष्णा, टीम मैनेजर ईशा तथा कोच किंकर कृष्णा झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
झारखंड की बालिका टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार अपने पूल में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टीम ने ओडिशा को 64-34, असम को 73-13 और पश्चिम बंगाल को 58-44 से हराया। वहीं, बालक टीम ने अंडमान एवं निकोबार तथा मणिपुर को पराजित कर अपने पूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर बोकारो जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह और सचिव कन्हैया प्रसाद ने खिलाड़ियों, मैनेजर और कोच को बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय स्तर पर बोकारो के खिलाड़ियों और खेल पदाधिकारियों की सहभागिता जिले के लिए गर्व का विषय है।





Leave a comment