गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डहुआ गांव में 12 वर्षीय बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बहियार में बच्ची का शव मिलने की खबर सामने आते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, बच्ची रात में अपने माता-पिता के साथ घर में सो रही थी। आशंका जताई जा रही है कि देर रात कोई उसे घर से बाहर ले गया। सुबह जब बहियार में बच्ची का शव मिलने की खबर फैली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर मिले शव के साथ बच्ची का सिर नहीं था। इस बात ने मामले को और गंभीर बना दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक और चिंता का माहौल बन गया।
फिलहाल, इस घटना के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मामले की जांच और पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।





Leave a comment