Home Jharkhand लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत प्रमुख नागरिक गोष्ठी का आयोजन, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarhSocial

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत प्रमुख नागरिक गोष्ठी का आयोजन, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

Share
Share

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत आज माननीय विधायक बड़कागांव श्री रोशन लाल चौधरी जी के पतरातू न्यू मार्केट स्थित कार्यालय सह आवासीय परिसर में प्रमुख नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रमुख नागरिकों ने भाग लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और समाज में सकारात्मक राजनीतिक वातावरण स्थापित करने पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री श्री राजू चतुर्वेदी जी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज महतो वाजपेयी जी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रोशन लाल चौधरी जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

मुख्य अतिथि मनोज महतो वाजपेयी जी ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र केवल शासन व्यवस्था नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों, सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का आधार है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मर्यादा, संवैधानिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

विशिष्ट अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी जी ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता है और जनता के विश्वास, अधिकारों तथा आवाज का सम्मान करना प्रत्येक जनप्रतिनिधि और राजनीतिक कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के बीच जाकर लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और जनसेवा की भावना से काम करते हुए जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए जागरूक नागरिकों और समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर भाजपा रामगढ़ जिला प्रभार सुरेंद्र महतो, भाजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष संजीव कुमार ‘बाबला’, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शीतल सिंह, झारखंड प्रदेश प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजन सिंह, पतरातू भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजन भगत, भाजपा जिला महामंत्री जगेश्वर प्रजापति, जिला पार्षद सह सांसद प्रतिनिधि राजाराम प्रजापति, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, भदानीनगर मंडल अध्यक्ष शौर्य प्रसाद कुशवाहा, भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष अजय पासवान, चैनगड़ा मंडल अध्यक्ष नूतन कुमार महतो, किशोर महिला मोर्चा महामंत्री अमिता सोनी,मंडल उपाध्यक्ष बिजया लक्ष्मी, मंडल मंत्री सुनीता देवी,महतो सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रमुख नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती, नागरिक अधिकारों की रक्षा और जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ धुर्वा थाना में FIR दर्ज, राजद प्रवक्ता ने की शिकायत

विषय : कथावाचक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री उर्फ...