Home Jharkhand बरका सयाल में ब्लास्टिंग से दहल रहा पतरातू, घरों में दरारें, 80 फुट ऊंची पानी टंकी पर मंडरा रहा खतरा
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

बरका सयाल में ब्लास्टिंग से दहल रहा पतरातू, घरों में दरारें, 80 फुट ऊंची पानी टंकी पर मंडरा रहा खतरा

Share
Share

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

बरका सयाल क्षेत्र में हो रही ओपन कास्ट माइनिंग अब पतरातू के स्टीम कॉलोनी और सरैया टोला के लोगों के लिए जान का खतरा बन गई है। खदान बिल्कुल बस्ती से सटा हुआ है, जहां हर दिन काफी तेज ब्लास्टिंग हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे ही ब्लास्टिंग होती है, आस-पास के सभी घर हिलने लगते हैं। बर्तन गिर जाते हैं, बच्चे डर जाते हैं और दीवारों में दरारें आ गई हैं। कई घरों की छत और दीवारें इतनी कमजोर हो गई हैं कि कभी भी टूटकर किसी पर गिर सकती हैं।
सबसे बड़ा सवाल – जिम्मेदारी कौन लेगा?
लोग पूछ रहे हैं कि अगर ब्लास्टिंग के कारण किसी घर की छत या दीवार टूटकर किसी व्यक्ति पर गिर जाती है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? खदान प्रबंधन, प्रशासन या रेलवे? अभी तक इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है।80 फुट ऊंची टंकी बनी मौत का साया,
पतरातू स्टीम कॉलोनी के फिल्टर हाउस में रेलवे की एक पुरानी और बहुत ऊंची पानी की टंकी है, जो लगभग 80 फुट ऊंची है। उसके आस-पास काफी घर मौजूद हैं, जो निजी जमीन पर बने हैं।लोगों का कहना है कि लगातार ब्लास्टिंग के कारण टंकी की नींव भी हिल रही है। इस टंकी को पहले ही 2 बार रिपेयर करना पड़ा है। अगर यह टंकी टूटकर गिर गई तो दर्जनों घर दब जाएंगे और काफी लोगों की जान जा सकती है। टंकी डैमेज ब्लास्टिंग के कारण हो रहा है फिर भी रेलवे का अधिकारी चुप है,रेलवे का सबसे बड़ा फिल्टर हाउस भी बगल में है जो डैमेज हो रहा है ना मुआवजा, ना कंपनसेशन
स्टीम कॉलोनी और सरैया टोला क्षेत्र में काफी घर-मकान मौजूद हैं जो निजी हैं। लोगों का आरोप है कि ब्लास्टिंग से उनके घरों को नुकसान हो रहा है, लेकिन आज तक उन्हें ना कोई मुआवजा मिला है और ना ही कोई कंपनसेशन दिया गया है।रेलवे की संपत्ति को भी नुकसान, अधिकारी चुप है.लगातार हो रही ब्लास्टिंग से सिर्फ निजी घर ही नहीं, रेलवे की संपत्ति को भी नुकसान हो रहा है। फिल्टर हाउस की टंकी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके बावजूद रेल अधिकारी चुप हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है
स्थानीय लोगों की मांग है कि –

  1. ब्लास्टिंग की तीव्रता और समय पर नियंत्रण किया जाए।
  2. प्रभावित घरों का सर्वे कराकर मुआवजा / कंपनसेशन दिया जाए।
  3. 80 फुट ऊंची पानी की टंकी की सुरक्षा जांच कराई जाए।
  4. खदान और बस्ती के बीच सुरक्षित दूरी सुनिश्चित की जाए।
    लोगों ने प्रशासन और खदान प्रबंधन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, नहीं तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

झारखंड को नियमित चीफ जस्टिस दिलाने के लिए CM हेमंत ने CJI को लिखा पत्र

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में नियमित मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

झारखंड को कोयले से अक्टूबर में 1909 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई

रांची। खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड को अक्टूबर महीने में कोयले से...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

झारखंड में 9.61 लाख फॉर्म-6 डिजिटाइज, 22 दिसंबर को अंतिम वोटर लिस्ट

रांची। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया...