रांची। 14वीं जेपीएससी गड़बड़ी मामले में आरोपी ऋतिक और पंकज प्रसून की जमानत याचिका सीआइडी की विशेष अदालत ने खारिज कर दी। जांच एजेंसी ने अगस्त माह में दोनों को गिरफ्तार किया था। उन पर 14वी जेपीएससी भर्ती प्रक्रिया में हुई कथित गड़बड़ी को लेकर लाखों रुपये के लेनदेन का गंभीर आरोप है।
एजेंसी ने 21 जुलाई को इस मामले में कार्रवाई शुरू की थी और तब से अब तक बड़ी संख्या में अहम दस्तावेज भी बरामद किए जा चुके हैं। एल खियांग्ते समेत कुल 34 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में 22 आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।





Leave a comment