
राँची : डोरंडा महाविद्यालय, राँची के नागपुरी विभाग की स्नातक सेमेस्टर -2 की छात्रा छोटनी कुमारी ने जनजातीय साहित्य के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किया है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण इनके द्वारा रचित पुस्तक ” सड़सी – कुटासी ठन ठन ” के माध्यम से जनजातीय समाज और संस्कृति से जुड़े अनुभवों को समाज के बीच सांझा किया है।
आज दिनांक 25 नवंबर 2026 को डोरंडा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दीपिका टोप्पो को छोटनी कुमारी ने उक्त पुस्तक को समर्पित किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ दीपिका टोप्पो ने कहा कि छोटनी के विशेष कार्य एवं जयपाल जूलियूस – हन्ना साहित्य अवार्ड पाने वाली वह अब तक की सबसे कम उम्र की रचनाकार है तथा इनके इस उपलब्धि पर पूरा महाविद्यालय परिवार गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि छोटनी जिस असुर जनजाति से आती है तथा उस समाज के बीच के कई जानकारियां अपने कविता एवं साहित्य के माध्यम से जागरण कर रही हैं तथा इनकी कविता हंस पत्रिका में भी प्रकाशित हुआ है। उन्होंने कहा कि इनके कविताओं में कलात्मकता और धार विशेष रूप से ध्यातव्य है जिसमें असुर समुदाय का इतिहास और वर्तमान किसी भी पाठक को आकर्षित और उद्वेलित करने में सक्षम है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ ब्रजेश कुमार, डॉ शिल्पी सिंह,डॉ युगेश महतो, डॉ कंचन मुंडा, डॉ आलम आरा , डॉ मार्शल पूर्ति, डॉ अरविंद कुमार , मुग्धा कुमारी सहित कई प्राध्यापकों ने छोटनी कुमारी के विशेष उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।





Leave a comment