Home DHANBAD सूर्य सिंह बेसरा पर जानलेवा हमले के विरोध में झारखंड आंदोलनकारियों का धरना
DHANBADJharkhand

सूर्य सिंह बेसरा पर जानलेवा हमले के विरोध में झारखंड आंदोलनकारियों का धरना

Share
Share

सीबीआई जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और बेसरा को सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने की मांग

धनबाद: झारखंड आंदोलन के पुरोधा एवं पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर जमशेदपुर में हुए जानलेवा हमले के विरोध में बुधवार को झारखंड आंदोलनकारियों ने रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। 17 नवंबर 2026 को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के आदिवासी कार्यक्रम के दौरान हुए इस हमले को लेकर आंदोलनकारियों में भारी आक्रोश है। आंदोलनकारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे सुनियोजित साजिश करार दिया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने की मांग की।


धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद चौरसिया ने की, जबकि संचालन जितेंद्र नाथ महतो ने किया। मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी शंकर किशोर महतो तथा विशिष्ट अतिथि शिवशंकर शर्मा उपस्थित थे।
धरने के माध्यम से आंदोलनकारियों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम उपायुक्त के माध्यम से मांग-पत्र सौंपा। इसमें सूर्य सिंह बेसरा पर हुए जानलेवा हमले की सीबीआई जांच कराने, घटना में शामिल दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा सूर्य सिंह बेसरा और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। आंदोलनकारियों ने झारखंड सरकार से बेसरा को तत्काल सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया।


वक्ताओं ने कहा कि सूर्य सिंह बेसरा झारखंड आंदोलन के महानायक और राज्य की ऐतिहासिक पहचान से जुड़े प्रमुख व्यक्तित्व हैं। उन पर हुआ हमला अत्यंत गंभीर मामला है। राज्य सरकार को उनकी सुरक्षा के प्रति विशेष संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
धरना कार्यक्रम में रतिलाल महतो, कुल्लू चौधरी, दयाल महतो, विनोद महतो, संतोष कुशवाहा, पारस प्रसाद, बबलू अंसारी, श्याम सुंदर सिन्हा, सुभाष चंद्र महतो, सकलदेव राय, रमेश सिंह चौधरी, आसिम अंसारी, मोहम्मद कुद्दुस अंसारी, मोहम्मद सोहेल अंसारी, मुरारी महतो एवं सुरेश महतो सहित बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी उपस्थित थे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandRanchi

छोटनी कुमारी ने महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है – डॉ दीपिका टोप्पो

राँची : डोरंडा महाविद्यालय, राँची के नागपुरी विभाग की स्नातक सेमेस्टर -2...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

रेलवे में कार्यरत युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रेल पटरी पर कार्य करने के...